38.8 C
New Delhi
Friday, July 17, 2026
HomeबिजनेसBlue Aadhaar Card: क्या होता है ब्लू आधार कार्ड? जानें इसके फायदे...

Blue Aadhaar Card: क्या होता है ब्लू आधार कार्ड? जानें इसके फायदे और बनवाने का तरीका

Blue Aadhaar Card: ब्लू आधार कार्ड को बाल आधार कार्ड भी कहा जाता है। यह आधार कार्ड विशेष रूप से भारत में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाता है।

Blue Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय में सभी के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज बन गया है। आधार कार्ड भारत में सरकारी सब्सिडी और विभिन्न सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अनिवार्य केवाईसी दस्तावेजों में से एक है। इसे विभिन्न क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण दस्तावेज माना जाता है। इसमें नागरिकों के महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पूरा नाम, स्थायी पता और जन्मतिथि शामिल होती है। विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई 12 अंकों की संख्या जारी करता है।

क्या होता है ब्लू आधार कार्ड

साल 2018 में UIDAI ने एक नए प्रकार का आधार नंबर लॉन्च किया, जिसे ‘बाल आधार’ कार्ड के नाम से जाना जाता है। वयस्कों के लिए सफेद आधार कार्ड के विपरीत इसका रंग नीला है। इस नीले आधार कार्ड में 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या होती है।

ब्लू आधार कार्ड अलग क्यों है

5 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए जो आधार कार्ड जारी किया जाता है, उसमें उंगलियों के निशान यानी बायोमेट्रिक होती है। वह आधार कार्ड सफेद रंग का होता है। वहीं, ब्लू आधार कार्ड 5 साल के कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाता है। इसमें बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं होती है। यह ब्लू आधार कार्ड ब्लू यानी नीले कलर का होता है।

5 साल बाद फ्री बायोमेट्रिक अपडेट

बच्चे को 5 साल की उम्र होने पर और फिर 15 साल की उम्र में अपनी दस उंगलियों, आंखों की पुतली और चेहरे की तस्वीरों के बायोमेट्रिक्स को अपडेट करने की आवश्यकता होती है, अन्यथा बच्चे के 5 साल की उम्र पार करने के बाद यह अमान्य हो जाता है। किशोर आधार कार्डधारकों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क है।

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

यूआईडीएआई के अनुसार, माता-पिता नवजात शिशु के लिए बाल आधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे बच्चे के नामांकन के लिए वैध दस्तावेज के रूप में जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप का उपयोग कर सकते हैं। वे बाल आधार कार्ड के लिए नामांकन के लिए अपने बच्चों की स्कूल आईडी का भी उपयोग कर सकते हैं।

ब्लू आधार कार्ड के लिए ऐेसे करे अप्लाई

  • बच्चे के साथ आधार नामांकन केंद्र पर जाएं, लेकिन अपना आधार कार्ड, अपना पता प्रमाण और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज ले जाना न भूलें।
  • केंद्र से आधार नामांकन फॉर्म लेकर कर लें।
  • अपना आधार नंबर विवरण दें क्योंकि आपका आधार नंबर बच्चे के यूआईडी के साथ लिंक किया जाएगा।
  • अपना सक्रिय फोन नंबर देना होता है जिसके तहत आपके बच्चे का नीला आधार कार्ड जारी किया जाएगा।
  • किसी बायोमेट्रिक जानकारी की आवश्यकता नहीं है, आधार नामांकन केंद्र के अधिकारियों द्वारा केवल एक तस्वीर क्लिक की जाएगी।
  • फोटोग्राफी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होती है।
  • दस्तावेजों को सत्यापित करने के बाद, प्रक्रिया पूरी होने के बारे में आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक संदेश आएगा।
  • सत्यापन पूरा होने के 60 दिनों के भीतर आपके बच्चे के नाम पर नीला आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
38.8 ° C
38.8 °
38.8 °
28 %
2kmh
100 %
Fri
38 °
Sat
42 °
Sun
41 °
Mon
37 °
Tue
29 °

Most Popular