19.1 C
New Delhi
Wednesday, February 18, 2026
Homeएंटरटेनमेंटसलीम खान ICU में, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन! बॉलीवुड पर...

सलीम खान ICU में, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन! बॉलीवुड पर दुखों का साया, प्रवीणा देशपांडे भी चल बसीं

Entertainment News: मनोरंजन जगत में मंगलवार को एक के बाद एक दुखद और चिंताजनक खबरें आईं। दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान अस्पताल में भर्ती हो गए, वहीं अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया।

Entertainment News: बॉलीवुड और मनोरंजन जगत में मंगलवार को एक के बाद एक दुखद और चिंताजनक खबरें आईं, जिसने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान अस्पताल में भर्ती हो गए, वहीं अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया। इसके अलावा मराठी-हिंदी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का भी देहांत हो गया, गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते में माफी की बातें सामने आईं और राजपाल यादव जेल से रिहा होकर बाहर आए। ये पांच बड़ी खबरें हैं जो मंगलवार को सुर्खियों में रहीं।

Entertainment News: सलीम खान लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती

सलमान खान के पिता और ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘ज़ंजीर’ जैसे क्लासिक फिल्मों के महान लेखक सलीम खान (90 वर्ष) मुंबई के प्रतिष्ठित लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, सांस लेने में तकलीफ और शरीर में सूजन की शिकायत के बाद परिवार के डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा ने उन्हें इमरजेंसी में लाया। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। कुछ रिपोर्ट्स में ब्लड क्लॉट और वेंटिलेटर सपोर्ट की बात भी कही गई है, जबकि डॉक्टरों ने कहा है कि उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर हैं। पूरा खान परिवार—सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा और सलमा—अस्पताल पहुंच गया। कई सेलेब्स भी मिलने पहुंचे। फैन्स और इंडस्ट्री प्रार्थना कर रही है कि जल्द स्वस्थ हों। सलीम खान की हालत को लेकर अपडेट्स लगातार आ रहे हैं, लेकिन परिवार ने अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Entertainment News: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को गहरा सदमा लगा है। उनके पिता सुनील मल्होत्रा का दिल्ली में निधन हो गया। लंबी बीमारी (स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर थे) से जूझ रहे सुनील मल्होत्रा 13 या 14 फरवरी को इस दुनिया से रुखसत हो गए, लेकिन खबर अब सामने आई। सिद्धार्थ और पत्नी कियारा आडवाणी तुरंत दिल्ली पहुंचे और परिवार के साथ हैं। अंतिम संस्कार हो चुका है। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर इमोशनल ट्रिब्यूट पोस्ट किया—9 तस्वीरों के साथ लिखा, “आप नींद में शांति से चले गए… मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं।” सिद्धार्थ पिता से बहुत करीब थे, इस दुख से वे अकेले जूझ रहे हैं। इंडस्ट्री और फैन्स ने श्रद्धांजलि दी है।

Entertainment News: अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का निधन

हिंदी और मराठी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का मंगलवार को निधन हो गया। परिवार के अनुसार वे मायलोमा (कैंसर का एक रूप) से लंबे समय से जूझ रही थीं। उनकी आखिरी वेब सीरीज ‘तस्करी’ में इमरान हाशमी के साथ काम किया था। मंगलवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रवीणा ने कई फिल्मों और सीरियल्स में मजबूत किरदार निभाए थे। उनके निधन से मराठी और हिंदी मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

Entertainment News: गोविंदा-सुनीता आहूजा में मेल-मिलाप की उम्मीद?

गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच सालों से चल रहे मतभेदों पर अब सकारात्मक अपडेट आया है। सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर गोविंदा उनके अनुसार रहें, तो वे उन्हें माफ करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “अब इस उम्र में स्ट्रेस नहीं लेना चाहती।” दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें लगातार आती रही हैं, लेकिन यह बयान मेल-मिलाप की उम्मीद जगाता है। गोविंदा ने भी हाल में परिवार की अहमियत पर बात की थी।

Entertainment News: राजपाल यादव जेल से रिहा, हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत

कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद थे, लेकिन मंगलवार को वे रिहा हो गए। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है। जेल से बाहर आते ही राजपाल ने मीडिया से बात की, सपोर्टर्स का शुक्रिया अदा किया और कहा, “कोर्ट जब बुलाएगी, मैं जरूर हाजिर होऊंगा।” राजपाल ने कहा कि यह मुश्किल दौर था, लेकिन अब वे काम पर लौटेंगे।

यह भी पढ़ें:-

112 कॉल करो, 1.5 लाख इलाज फ्री: पीएम राहत योजना की पूरी डिटेल

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
72 %
1kmh
100 %
Wed
26 °
Thu
29 °
Fri
30 °
Sat
31 °
Sun
32 °

Most Popular