27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
Homeज्योतिषVastu tips: घर में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीरें, बनी रहेगी सुख...

Vastu tips: घर में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीरें, बनी रहेगी सुख समृद्धि

Vastu tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में इन पक्षियों की तस्वीर लगाते हैं, तो आपको जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पक्षियों के तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपके आसपास और घर में पॉजिटिव एनर्जी बानी रहेगी|

Vastu tips: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है| वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जो आपके भाग्य को बदल सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में इन पक्षियों की तस्वीर लगाते हैं, तो आपको जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पक्षियों के तस्वीरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपके आसपास और घर में पॉजिटिव एनर्जी बानी रहेगी| बेहतर विकल्प हो सकता है।

हंस की तस्वीर:

वास्तुशास्त्र के अनुसार, हंस देखने में जितना सुंदर लगता है, उतना ही वास्तु की दृष्टि से शुभ भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि आप अपने भाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं तो आपको घर में हंसते हुए हंस का चित्र अवश्य लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि हंस की तस्वीर को घर के आग्नेय कोण या दक्षिण-पूर्वी दिशा में लगाया जाए तो वे बेहद फलदायी होता है| वास्तु शास्त्र के मुताबिक इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और साथ ही घर में चारों ओर सकरात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहता है|

मोर की तस्वीर:

मोर को कार्तिकेय भगवान का वाहन माना जाता है| हिन्दू धर्म में मोर का धर्मिक महत्व होने के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी इसका बहुत महत्व माना गया है| मोर की खूबसूरती किसी को भी मोहित कर सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर को सुख-समृद्धि एवं सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि आप ऐसे घर में नाचते हुए मोर की तस्वीर लगाते है तो इससे घर में सुख समृद्धि आती है | साथ ही घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा घर से बहार चली जाती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया हैं की यदि इसे घर की एक पूरी दीवार पर लगाया जाए तो उससे घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है|

नीलकंठ की तस्वीर:

वास्तु के अनुसार घर में नीलकंठ की तस्वीर लगाने से कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं| वास्तु के अनुसार नीलकंठ की तस्वीर को घर के उत्तर-पूर्व या ईशान कोण में ही लगाना चाहिए । नीलकंठ की तस्वीर से घर में सुख-समृद्धि आती हैं| पारवारिक कलह से मुक्ति मिलती हैं | घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है,जिससे पारवारिक सम्बन्ध मजबूत बनते हैं ।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं| विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है| Bynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है|

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
47 %
2.6kmh
97 %
Thu
29 °
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °

Most Popular