21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
Homeज्योतिषMulank 3: 3 तारीख को जन्मे लोगों पर होती है बृहस्पति देव...

Mulank 3: 3 तारीख को जन्मे लोगों पर होती है बृहस्पति देव की कृपा, करियर और वैवाहिक जीवन में मिलती है सफलता

Mulank 3: जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इनका प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति हैं। इस कारण मूलांक 3 वाले लोग बहुत बहादुर, दृढ़ और मेहनती किस्म के होते हैं।

Mulank 3: ज्योतिष शास्त्र में अंक 3 को लेकर बहुत से मत हैं। वहीं बहुत से लोग अंक 3 को शुभ नहीं मानते और आपने उनको कहते सुना होगा कि तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा। लेकिन सनातन धर्म में 3 अंक का बहुत महत्व बताया गया है। वहीं मंदिर में या किसी पवित्र स्थल की परिक्रमा भी 3 बार ही की जाती है। ऐसे में आज हम आपको मूलांक 3 के लोगों के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। आइए जानते हैं इस तारीख को जन्मे लोगों के बारे में क्या है खास…

मूलांक 3 वालों का स्वभाव –
अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 3 के लोगों का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति हैं। इस कारण ये लोग बहुत बुद्धिमान, बहादुर, दृढ़ और मेहनती किस्म के होते हैं। वैसे तो इनका स्वभाव बहुत खुशमिजाज़ होता है लेकिन इनका मूड अक्सर बदलता रहता है। ये कब खुश और कब किस बात से नाराज हो जाएं, कहना मुश्किल होता है। अपने मूडी स्वभाव के कारण इनके सामने अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।

करियर –
मूलांक 3 के व्यक्ति नौकरी में उच्च पद पाते हैं। जो जातक व्यापार करते हैं, उन्हें भी अपनी क्रीऐटिवटी और ज्ञान के दम पर खूब तरक्की मिलती है। इन्हें जीवन में धन की कमी नहीं होती।

वैवाहिक जीवन –
मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। इस कारण इन जातकों का वैवाहिक और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहता है। दोस्तों के साथ भी इनके रिश्ते अच्छे होते हैं। हालांकि, इन लोगों की लव लाइफ ज्यादा अच्छी नहीं होती।

शुभ रंग और शुभ दिन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 3 वाले जातकों के लिए शुभ रंग पीला, नीला, बैंगनी, लाल और गुलाबी माना गया है। साथ ही बृहस्पतिवार का दिन इन लोगों के लिए बहुत शुभ होता है। कोई भी कार्य इस दिन शुरू किया जाए तो शुभ परिणाम मिलते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
68 %
0kmh
20 %
Tue
24 °
Wed
34 °
Thu
32 °
Fri
24 °
Sat
29 °

Most Popular