15.1 C
New Delhi
Wednesday, February 11, 2026
Homeज्योतिषMauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर इन चीजों के दान से मिलता...

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर इन चीजों के दान से मिलता है पितरों का आशीर्वाद, बनी रहती है सुख-समृद्धि

Mauni Amavasya 2024: इस साल माघ माह में मौनी अमावस्या 9 फरवरी, शुक्रवार को है। इस दिन दान-स्नान करने का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन कौन सी चीजों का दान किया जाता है।

Mauni Amavasya 2024: सनातन धर्म में माघ मास में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्‍या अमावस्‍या के नाम से जाना जाता है। इस अमावस्या का बहुत महत्व है। मौनी अमावस्या इस साल 9 फरवरी 2024, शुक्रवार को पड़ रही है। इस खास अवसर पर पवित्र नदी में स्नान, जप-तप और दान करने का विधान है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान शुभ होता है…

मौनी अमावस्या पर इन चीजों का दान करें-

मौनी अमावस्या के दिन गरीबों को चावल का दान करना सबसे उत्तम माना गया है। इसके अलावा इस दिन साधक अपनी श्रद्धा के अनुसार गरीब लोगों को अनाज, सरसों का तेल, दूध, गरम कपड़े आर चीनी आदि का भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन गरीब लोगों को जरूरत की चीजों का दान करने से पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

साथ ही मौनी अमावस्या के दिन आंवला का दान भी शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आंवला दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
15.1 ° C
15.1 °
15.1 °
82 %
1kmh
40 %
Wed
27 °
Thu
26 °
Fri
27 °
Sat
28 °
Sun
26 °

Most Popular