19.1 C
New Delhi
Monday, February 16, 2026
Homeज्योतिषAstro tips: बुधवार के दिन करें ये उपाय, विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से...

Astro tips: बुधवार के दिन करें ये उपाय, विघ्नहर्ता के आशीर्वाद से दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

Astro tips: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत एवं पूजा अर्चना के अतरिक्त यदि बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे भगवान गणेश जल्दी प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं|

Astro tips: महादेव और माता पार्वती के प्रिय पुत्र गणेश जी को सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूजनीय देवता का स्थान दिया गया है| बता दें कि हिन्दू धर्म में सभी देवी देवताओं के लिए सप्ताह का कोई न कोई दिन समर्पित किया गया हैं | इस प्रकार बुधवार का दिन भी प्रथम पूजनीय देवता भगवान श्रीगणेश को समर्पित किया गया है| गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार का दिन बेहद खास माना जाता है|

भगवान गणेश अपने सभी भक्तों पर कृपा करके उनके विघ्न हर लेते हैं, इसलिए उन्हे विघ्नहर्ता भी कहा जाता है| मान्यता है कि बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना करने से सुख, शांति और समृद्धि आती है| इस दिन अपने इष्ट को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त व्रत रखते हैं और भगवान गणेश जी की पूजा करते हैं|

बुधवार के विशेष उपाय:

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत एवं पूजा अर्चना के अतरिक्त यदि बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे भगवान गणेश जल्दी प्रसन्न होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं| हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति पर गणेश जी की कृपा हो जाती है, उसके जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता और उसे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है| परन्तु कभी-कभी हम भूलवश कुछ ऐसी गलतिया कर देते हैं जिसके कारण भगवान रुष्ट हो सकते हैं|

माना जाता हैं कि ऐसे कार्यों को करने से जीवन में दरिद्रता आती है और साथ ही नौकरी- व्यापार की तरक्की भी रुक जाती है| आइए जानते हैं कि हमें बुधवार के दिन कौन-से कार्यों को नहीं करना चाहिए| साथ ही यह भी जानते हैं कि वो कोनसे उपाय हैं, जिनसे हम भगवान श्री गणेश को जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं |

बुधवार को इन गलतियों से बचें:

—बुधवार को भगवान गणेश के अलावा बुध ग्रह का दिन भी कहा जाता है। माना जाता है कि बुध बुद्धि और वाणी का कारक है। यही कारण है कि इस दिन व्यक्ति को अपनी बोली पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस दिन किसी को भूल से भी अपशब्द नहीं कहना चाहिए।

—बुधवार को रुपयों-पैसों का कोई सौदा नहीं करना चाहिए। ज्योतिषियों का कहना है कि बुधवार के दिन किसी को भी उधार देना या उधार लेना आर्थिक परेशानियों का कारण हो सकता है। यही कारण है कि बुधवार को न तो किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें।

—शास्त्रों के अनुसार बुधवार के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें | यदि फिर भी कोई आकस्मिक यात्रा करने पड़ रही हो तो विशेष सावधानियां बरतें।

बुधवार को काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। शास्त्रों में कहा जाता है कि बुधवार को काले वस्त्र पहनने से दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है और पति पत्नी के रिश्ते में तनाव पैदा होता है।

—यदि बुधवार को घर पर कोई गरीब या गाय आए तो उन्हें बाहर नहीं निकालना चाहिए क्योंकि इससे आपके बुध ग्रह पर बुरा असर पड़ सकता है। इस दिन गरीब लोगों को भोजन देना और गाय को घास, पालक का साग या रोटी खिलाना शुभ माना जाता है।

—ज्योतिष शास्त्रों में बुध को नपुसंक ग्रह माना जाता है, इसलिए इस दिन किन्नर मिलना शुभ माना जाता है। अगर बुधवार के दिन कोई कोई किन्रर मिल जाए तो उसे कुछ न कुछ अवश्य दान देना चाहिए।

बुधवार के दिन करें ये उपाय:

—यदि कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से झूझ रहा है और हर तरह के प्रयास के बाद भी पैसे की तंगी दूर नहीं हो रही है, तो बुधवार को गणेशजी को गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से गणेशजी प्रसन्न होते हैं और जातक की दरिद्रता दूर होती है।

—हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन गणेश जी के माथे से तिलक निकालकर अपने माथे पर लगाने से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। इसलिए कोशिश करें कि बुधवार को गणेश जी के मंदिर जाएं और हल्दी या चंदन का तिलक लगाएं।

—धर्म शास्त्रों के अनुसार, पैसों की तंगी दूर करने ले लिए बुधवार के दिन जी का भगवान गणेश जी का पूजन करने के बाद पूजन करने के बाद गुड़ व धनिए से बने हुए प्रसाद को भोग लगाएं| यह उपाय लगातार 7 बुधवार तक करने से धन की कमी दूर हो जाती है |

—यदि कोई व्यक्ति दरिद्रता से गुजर रहा है, तो बुधवार को गणेश जी का पूजन करें और फिर गाय को हरी घास खिलाएं। यह उपाय अपनाने से दरिद्रता दूर होती है और पाप भी नष्ट होते हैं।

—बुधवार को गणेश जी को सिंदूर अर्पित करने से आपकी आस-पास की सारी नकारत्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं और आपको जीवन में खुशहाली मिलती है।

—बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है| इसलिए इस दिन श्री गणेश को दुर्वा घास अवश्य अर्पित करनी चाहिए। बुधवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी बेहद शुभकारी माना जाता है| बुधवार के दिन को मूंग की दाल खाने और हरे कपड़े पहनने से गजानन महाराज जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त की सभी इच्छाएँ पूरी करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं| विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है| Bynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है|

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
68 %
1kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °

Most Popular