36 C
New Delhi
Friday, July 17, 2026
Homeज्योतिषKey holder vastu tips: घर में की होल्डर लगाते समय भूलकर भी...

Key holder vastu tips: घर में की होल्डर लगाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, आ जाएगी दरिद्रता

Key holder vastu tips: घर में चाबियों को सही तरह से रखने के लिए की-होल्डर का उपयोग करना बेहतर रहता है| परन्तु घर में की-होल्डर लगाते समय कुछ वास्तु नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।

Key holder vastu tips: वास्तुशास्त्र दिशाओं का शास्त्र है। वास्तु में हर दिशा का अपना एक महत्व होता है | विभिन्न दिशाओं की अपनी अलग एनर्जी होती है, इसलिए अगर सही दिशा में चीजों को रखा जाए तो उनकी एनर्जी से घर में पॉजिटिविटी आती है। वास्तु कहता है कि आपको घर में लगाई गई हर छोटी-छोटी वस्तुओं पर ध्यान देना चाहिए|

जैसे की ,घर में चाबी रखने के लिए की-होल्डर का होना भी जरूरी होता है| घर में चाबियों को सही तरह से रखने के लिए की-होल्डर का उपयोग करना बेहतर रहता है| परन्तु घर में की-होल्डर लगाते समय कुछ वास्तु नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। ज्योतिष कहते हैं कि घर में पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए की-होल्डर को सही दीवार और दिशा में लगाना बेहद जरूरी होता है |

पश्चिम दिशा:

पश्चिम दिशा में लोहे व धातु को रखना शुभ माना जाता है| की-होल्डर में भी अक्सर पीतल, लोहे या किसी अन्य धातु का इस्तेमाल किया जाता है| इसलिए यदि आप घर में चाबियों को रखने के लिए की-होल्डर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके लिए उसे पश्चिम दिशा में लगाना बेहतर रहेगा |

यह गलती नहीं करनी चाहिए:

वास्तुकला में हर चीज को एक निश्चित दिशा मिली है और उसी दिशा पर रहना चाहिए। हम अक्सर देखते हैं कि लोग अपने की-होल्डर में चाबियों के अलावा धागे, हार, माला या यहां तक कि थैला टांग देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है|

पश्चिम दिशा को शनि की दिशा कहा जाता है, जो नौकरी या व्यवसाय के लिए बहुत अधिक फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में अगर चाबियों से संबंधित चीजें टांगते हैं तो घर में धन की कमी हो सकती है| इसलिए की-होल्डर में सिर्फ चाबियों को ही टांगना चाहिए |

कपड़े का इस्तेमाल नहीं करें:

अक्सर देखा जाता है कि जब की-रिंग नहीं होती, तो लोग चाबी गुम न हो इसलिए कपड़े में चाबी को बांध देते हैं। उसके बाद उसे की-होल्डर पर टांग देते हैं। वास्तुशास्त्र में ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है| दरअसल दिनभर की-होल्डर पर लोगो के हाथ लगने से , कपड़ा गंदा हो जाता है। फिर जब इसी गंदे कपड़े वाली चाबी से ऑफिस या दुकान को खोला जाता है, तो वहां भी नेगेटिविटी पैदा होने लगती है।

लकड़ी का की-होल्डर:

आजकल बाजार में कई सुंदर की-होल्डर मिलते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से लकड़ी का की-होल्डर सबसे अच्छा होता है। घर में पॉजिटिविटी लाने के लिए ध्यान रखे कि उस पर टीक कलर का इस्तेमाल किया गया हो |

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं| विभिन्न माध्यमों से एकत्रित करके ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि का होना संयोग मात्र है| Bynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है|

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
36 ° C
36 °
36 °
31 %
3.8kmh
62 %
Fri
41 °
Sat
39 °
Sun
40 °
Mon
38 °
Tue
29 °

Most Popular