33 C
New Delhi
Tuesday, September 15, 2026
HomeराशिफलAaj Ka Rashifal, 9 April 2024 : मकर राशि वालों के दिन...

Aaj Ka Rashifal, 9 April 2024 : मकर राशि वालों के दिन ठीक नहीं, जानिए सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, 9 April 2024 : दैनिक जीवन पर ग्रहों की स्थिति के प्रभावों के बारे में ज्योतिषीय गणना से जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, किन राशियों के लिए होगा शुभ -

Aaj Ka Rashifal : हर दिन अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है। हम इंसान भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और उसके बारे में पहले से जानना चाहते हैं। आज के राशिफल से आप जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा? दिन सकारात्मक है या नकारात्मक? आपकी राशि के अनुसार आपका दैनिक राशिफल आपकी नियमित गतिविधियों में आपका मार्गदर्शन करता है। यदि आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आपको आज का सबसे सटीक दैनिक राशिफल मिल सके तो यह आपकी खोज का अंत है।

आप अपनी राशि के आधार पर अपना दैनिक भविष्यफल देख सकते हैं। इन भविष्यवाणियों से आपको अपने पूरे दिन का पूरा अंदाज़ा हो जाता है और फिर आप उसके अनुसार अपने दिन के कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। हमारी ज्योतिषीय गणना और दैनिक राशिफल में करियर, धन, रिश्ते, व्यवसाय और बहुत कुछ सहित आपके जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलू के बारे में सटीक भविष्यवाणियां होती हैं। आज का दिन किन राशियों के लिए होगा शुभ, जानिए विस्तार से –

मेष (Aries):

आज आप लेनदेन करते समय सावधान रहें। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। धर्मकर्म के कार्यों में आपको दिलचस्पी बढ़ेगी । वैवाहिक जीवन में उत्पन्न होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ (Taurus):

आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी । ससुराल पक्ष में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी प्रगति के रास्ते में आ रहे अवरोध दूर होंगे।

मिथुन (Gemini):

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से किए गए वादे को निभाना होगा। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ पर ध्यान देना होगा । जीवन साथी का साथ मिलेगा।

कर्क (Cancer):

आज आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। इस सप्ताह काम की अधिकता रह सकती हैं | अफसरों का साथ मिल सकता हैं

सिंह (Leo):

आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नए पद मिल सकते हैं। आप अपनी सेहत की देखभाल करें। पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान आ सकते हैं।

कन्या (Virgo):

आज का दिन आपके लिए सुखद होगा। बिजनेस में धन लगा सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहना चाहिए। आज आप एक नयी कार खरीद सकते हैं। स्वास्थ अच्छा रहेगा |

तुला (Libra):

आज का दिन आपके लिए सुखद होगा। संतान को एक अच्छी नौकरी मिल सकती है । परिवार में कोई बात तनाव पैदा कर सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को अच्छा काम करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio):

आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। अपने करीबियों से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। किसी मित्र की सहायता से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य की देखभाल करें।

धनु (Sagittarius):

आज आप अपने बच्चों के करियर पर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप उनके मन में चल रही चिंताओं को समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं|

मकर (Capricorn):

आज आपको अपने आसपास हो रहे विवादों में पड़ने से बचना चाहिए। बातचीत करते समय संतुलन बनाए रखें। संतान से किए गए वादे को पूरा करना चाहिए, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। काम की अधिकता रहेगी।

कुंभ(Aquarius):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं । घर में खुशी का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ परेशान कर सकता हैं |

मीन (Pisces):

आज आप चिंतित रहेंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चों का हिसाब रखना होगा। वरिष्ठ सदस्यों से किसी मुद्दे पर चर्चा करनी पड़ सकती है। यदि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
33 ° C
33.1 °
33 °
66 %
3.6kmh
83 %
Tue
33 °
Wed
38 °
Thu
37 °
Fri
37 °
Sat
37 °

Most Popular