30 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
HomeदेशMariyam Shiuna: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब मालदीव की...

Mariyam Shiuna: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब मालदीव की निलंबित मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान, मांगनी पड़ी माफी

Mariyam Shiuna: इस बार मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने तिरंगे का अपमान किया है। दरअसल, मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री शिउना, जो अब सस्पेंड हो चुकी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस सोशल मीडिया पोस्ट में वह कथित तौर पर तिरंगे का अपमान करती नजर आईं।

Mariyam Shiuna: मालदीव सरकार के मंत्री अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद सस्पेंड हुईं मालदीव सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने फिर से ऐसी हरकत कर दी है भारतीय इस पर भड़क गए हैं। इस बार मालदीव की पूर्व मंत्री मरियम शिउना ने तिरंगे का अपमान किया है।

दरअसल, मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री शिउना, जो अब सस्पेंड हो चुकी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस सोशल मीडिया पोस्ट में वह कथित तौर पर तिरंगे का अपमान करती नजर आईं। इसको देखकर सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स का गुस्सा भड़क गया। हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मरियम ने माफी मांग ली है।

Mariyam Shiuna ने क्या किया था पोस्ट:

दरअसल, मालदीव सरकार की सस्पेंड मंत्री मरियम शिउना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट की थी। इस पोस्ट में मरियम ने मालदीव की विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का एक कैंपेन पोस्टर शेयर किया था। उस पोस्टर में विपक्षी पार्टी के लोगो की जगह भारत के तिरंगे का अशोक चक्र लगा हुआ था। मालदीव में इसी महीने संसदीय चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में शिउना की अशोक चक्र वाले पोस्ट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

बता दें कि अशोक चक्र वाले इस पोस्टर को शेयर करते हुए मरियम ने मालदीव की विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा था। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा सरकार वाली पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस को वोट देने की अपील की। मरियम शिउना ने पोस्ट में लिखा था कि मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) बड़ी हार की तरफ बढ़ रही है और मालदीव के लोग विपक्षी पार्टी के साथ नहीं हारना चाहते। हालांकि इस विवादित पोस्ट के बाद मरियम शिउना का एक्स अकाउंट ही डिलीट कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर भड़के भारतीय यूजर्स:

मरियम शिउना की विवादित पोस्ट देखने के बाद भारतीय यूजर्स भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर मालदीव की पूर्व मंत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने मरियम द्वारा शेयर किए गए पोस्टर पर भारी आपत्ति जताई। इतना ही नहीं कई लोगों ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को टैग करते हुए शिउना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि विवाद बढ़ता देख मरियम शिउना ने अपने एक्स हैंडल से उस पोस्ट को डिलीट कर दिया और एक माफीनामा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

मरियम ने मांगी माफी:

विवाद को बढ़ते देख मालदीव की निलंबित मंत्री ने अपनी पोस्ट को डिलीट किया और लोगों से इस बारे में माफी मांगते हुए एक दूसरी पोस्ट लिखी। मालदीव की पूर्व मंत्री ने माफी मांगते हुए लिखा कि वह अपनी पोस्ट के कंटेंट की वजह से पैदा हुए किसी भी भ्रम या अपराध के लिए ईमानदारी से माफी मांगती हैं। मरियम ने आगे लिखा कि उन्होंने बताया गया कि उन्होंने पोस्ट में मालदीव की विपक्षी पार्टी एमडीपी को लेकर जो तस्वीर पोस्ट की, वह भारतीय तिरंगे से मिलती—जुलती है।

उन्होंने आगे लिखा कि वह यह बताना चाहती हैं कि उन्होंने जो भी किया वह पूरी तरह से अनजाने में किया। इसकी वजह से जो गलतफहमी हुई है उसके लिए उन्होंने खेद प्रकट किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि मालदीव भारत का बहुत सम्मान करता है और भारत के साथ रिश्तों को भी काफी महत्व देता है।

पीएम मोदी पर की थी टिप्पणी:

इससे पहले भी मरियम शिउना ने एक विवादित पोस्ट की थी, जिसकी वजह से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। दरअसल, मरियम ने इसी वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे की तस्वीरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिउना के अलावा मालदीव के कुछ अधिकारियों ने भी विवादित ट्वीट किए थे। दरअसल, पीएम मोदउी ने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से लक्षद्वीप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

पीएम मोदी की इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर विवाद बढ़ गया था। विवाद बढ़ने के बाद मरियम ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी। वहीं मालदीव के राष्ट्रपति ने मरियम पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मंत्री पद से निलंबित कर दिया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
30 ° C
30 °
30 °
12 %
3.9kmh
62 %
Mon
31 °
Tue
35 °
Wed
37 °
Thu
38 °
Fri
38 °

Most Popular