25.6 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
HomeएंटरटेनमेंटDeepika Padukone Met Gala 2024: मेट गाला 2024 का हिस्सा नहीं होंगी...

Deepika Padukone Met Gala 2024: मेट गाला 2024 का हिस्सा नहीं होंगी दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone Met Gala 2024: लगातार 3 साल मेट गाला का हिस्सा रह चुकीं दीपिका पादुकोण इस बार इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगी। सामने आई यह बड़ी वजह।

Deepika Padukone Met Gala 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्ख़ियाँ बटोर रहीं हैं।  एक्ट्रेस इस साल सितंबर के महीने में मां बनेंगी। इस बात की जानकारी ख़ुद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी थी।

एक्ट्रेस को लेकर अब यह खबर सामने आ रही है कि वह इस साल के मेट गाला का हिस्सा नहीं होंगी। इस बात को सुनकर उनके फैंस काफ़ी नाराज़ हैं, क्योंकि इस बार दीपिका के फैंस रेड कार्पेट पर उनका ग्लैमरस लुक काफ़ी मिल करेंगे।

दरअसल, दीपिका चाहती हैं कि प्रेगनेंसी से पहले वह अपने सभी पुराने प्रोजेक्ट्स को कंप्लीट कर लें ताकि बाद में वह फ़्री हो जाए और अपनी प्रेगनेंसी को एंज़य कर सके। वैसे एक बात और भी हो सकती है कि प्रेगनेंसी की वजह से दीपिका का वेट भी बढ़ेगा जिसकी वजह से फ़िल्म की शूटिंग और फ़िल्म में उनके लुक में फ़र्क़ पड़ेगा। 

इन दिनों दीपिका निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग में बिजी हैं, जो कि इस साल के आखिर में रिलीज होगी। वहीं मई में उनकी फिल्म कल्कि 2898 AD भी रिलीज होने वाली हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। 

दुनिया भर में अपनी एक्टिंग से लेकर खूबसूरती के लिए मशहूर दीपिका पादुकोण अब एक ग्लोबल चेहरा बन चुकीं हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपने देश का नाम रोशन किया है। पिछले कई सालों में एक्ट्रेस को ऑस्कर 2023, फीफा वर्ल्ड कम 2022 जैसे कई बड़े इवेंट्स में हिस्सा लेते हुए देखा जा चुका है, जो अपने आम में एक बड़ी बात है। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
27 %
2.2kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °

Most Popular