36 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
Homeपर्सनल फाइनेंसSIP Calculation: 2000 रुपए से शुरू करें SIP, इतने साल में हो...

SIP Calculation: 2000 रुपए से शुरू करें SIP, इतने साल में हो जाएंगे 2 करोड़, जानिए पूरा गणित

SIP Calculation: इस फॉर्मूले में आपको लॉन्ग टर्म इन्‍वेस्‍टमेंट स्ट्रैटेजी अपनानी होगी है। इसके हिसाब से आप 25 साल की उम्र से म्‍यूचुअल फंड में निवेश शुरू करना होगा। 2 का मतलब 2000 रुपए SIP से निवेश शुरू करें।

SIP Calculation: आज के समय में अधिकांश लोग कहते है कि एक हजार या दो हजार के निवेश करने से कुछ नहीं हो सकता है। हर महीने हजार-दो हजार ही बचता है, ये तर्क देकर वे निवेश नहीं कर पाते है। यह सब एक बहाना है। सच तो यह है कि छोटी छोटी राशि से निवेश की शुरुआत कर मोटी रकम जमा कर सकते है। बहुत से लोग छोटी उम्र में से ही अपने रिटायरमेंट तक की योजना बना लेते है। इसके लिए आपको निवेश करना चाहिए, बेशक छोटी सी रकम से इसकी शुरुआत करें। आज आपको निवेश का ऐसा फॉर्मूला बनाने जा रहे है जिससे आपके बुढ़ापे के लिए करोड़ों रुपए जमा कर सकते है।

एसआईपी क्या है

एक व्यवस्थित निवेश योजना (SIP), जिसे एसआईपी के रूप में अधिक जाना जाता है। निवेशकों को अनुशासित तरीके से निवेश करने के लिए म्यूचुअल फंड द्वारा दी जाने वाली एक सुविधा है। एसआईपी सुविधा एक निवेशक को चयनित म्यूचुअल फंड योजना में पूर्व-निर्धारित अंतराल पर एक निश्चित राशि का निवेश करने की अनुमति देती है।

25/2/5/35 का फॉर्मूला

इस फॉर्मूले में आपको लॉन्ग टर्म इन्‍वेस्‍टमेंट स्ट्रैटेजी अपनानी होती है। इसके हिसाब से आप 25 साल की उम्र से म्‍यूचुअल फंड में निवेश शुरू करना होगा। 2 का मतलब 2000 रुपए SIP से निवेश शुरू करें। 5 यानी का हर साल 5 फीसदी के हिसाब से इसमें रकम बढ़ाएं। 35 सालों तक लगातार इस SIP में निवेश करते रहे।

35 साल तक लगातार करना होगा निवेश


अगर आप 25 साल में आप 2000 रुपए से SIP शुरू करते हैं। इसके बाद हर साल 5 फीसदी के अनुसार रकम में बढ़ोतरी करते है। एसआईपी शुरू करने के अगले साल 2000 रुपए का 5 फीसदी यानी मात्र 100 रुपए बढ़ाते है। दूसरे साल से 2100 की एसआईपी हो जाएगी। इसके अगले साल 2100 का 5 फीसदी यानी 105 रुपए फिर बढ़ जाएगा। इस प्रकार से तीसरे साल 2205 रुपए की एसआईपी चलेगी। ऐसे हर साल आपको अमाउंट में 5 फीसदी बढ़ाना है। इसको 35 साल तक जारी रखना है। आप 60 वर्ष तक इस निवेश के जरिए अच्‍छा रिटायरमेंट फंड जमा हो जाएगा।

60 साल में जमा हो जाएंगे 2 करोड़

इस फॉर्मूले के अनुसार 35 सालों तक जमा करने पर आप कुल 21,67,68 रुपए निवेश कर सकते है। एसआईपी पर औसतन रिटर्न 12 फीसदी दिया जाता है। आपको निवेश पर 1,77,71,532 रुपए का ब्‍याज मिलेगा। इस तरह निवेश की गई रकम और ब्‍याज की रकम को मिलाकर जब आपको पैसा 1,99,39,220 रुपए (करीब 2 करोड़) जमा हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
36 ° C
36 °
35.1 °
46 %
3.1kmh
16 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular