38.1 C
New Delhi
Saturday, July 4, 2026
HomeराजनीतिRahul Ghandi: राहुल गांधी ने वायनाड से भरा नामांकन, बहन प्रियंका के...

Rahul Ghandi: राहुल गांधी ने वायनाड से भरा नामांकन, बहन प्रियंका के साथ किया रोड़ शो

Rahul Ghandi: नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ एक घंटे का रोड़ शो भी किया। इस दौरान राहुल गांधी ने वायनाड की जनता से बात भी की। उन्होंने कहा कि वायनाड का सांसद होना उनके लिए लिए सौभाग्य की बात है।

Rahul Ghandi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दूसरे चरण के लिए नामाकंन भरे जा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केरल की वायनाड सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ एक घंटे का रोड़ शो भी किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने वायनाड की जनता से बात भी की। उन्होंने कहा कि वायनाड का सांसद होना उनके लिए लिए सौभाग्य की बात है। बता दें कि वायनाड सीट पर राहुल गांधी के सामने सीपीआई की उम्मीदवार एनी राजा चुनाव लड़ रही हैं।

एनी राजा ने भी भरा नामांकन:

बता दें कि I.N.D.I.A. में शामिल CPI की प्रत्याशी एनी राजा ने भी बुधवार को ही अपना नामांकन भरा। नामांकन दाखिल करने से पहले एनी राजा ने एक रोड़ शो किया। रोड़ शो के बाद सीपीआई उम्मीदवार ने अपना नामांकन भरा। वहीं बात करें बीजेपी की तो वायनाड सीट से बीजेपी की ओर से केरल प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन चुनाव लड़ रहे हैं।

वायनाड के लोगों से बोले Rahul Ghandi:

बता दें कि नामांकन भरने से पहले रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने वायनाड की जनता से कहा कि उनके लिए वायनाड का सांसद होना सम्मान की बात है। राहुल गांधी ने कहा कि वह वायनाड के लोगों से एक मतदाता की तरह व्यवहार नहीं करते। बल्कि वे उनके साथ वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसा वह अपनी छोटी बहन प्रियंका के साथ करते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि वायनाड के घरों में उनकी बहनें, मां, पिता और भाई हैं और इसके लिए वह तहे दिल से शुक्रिया करते हैं।

26 अप्रैल को होगी वायनाड में वोटिंग:

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की ओर से जारी पहली लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था। राहुल गांधी का नाम भी इस लिस्ट में था। राहुल गांधी को वायनाड से टिकट दिया गया। लेकिन कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी से अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

बता दें कि वायनाड सीट के लोकसभा चुनाव दूसरे चरण में होंगे। यहा पर 26 अप्रैल को मतदान होंगे। वहीं चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे। बता दें कि दूसरे चरण में 13 राज्यों की कुल 89 सीटों पर वोटिंग होगी।

2019 में वायनाड से जीते थे राहुल:

बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव अपनी परंपरागत सीट यूपी की अमेठी और केरल की वायनाड सीट से लड़ा था। अमेठी में राहुल गांधी के सामने बीजेपी से स्मृति ईरानी मैदान में थीं। राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे। वहीं वायनाड सीट पर राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी।

वायनाड में 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 13 लाख 59 हजार 679 मतदाता थे। इसमें से राहुल गांधी को 7 लाख 6 हजार 367 वोट मिले थे। वायनाड से राहुल गांधी ने 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस ने मंगलवार को जारी की 11वीं लिस्ट:

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार (2 अप्रैल) को अपने उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट जारी की। कांग्रेस की इस 11वीं लिस्ट में 4 राज्यों के 17 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। बता दें कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक अपने 231 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

11वीं लिस्ट में आंध्र प्रदेश की कड़पासीट से वाईएस शर्मिला रेड्डी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इसमें आंध्र प्रदेश से 114 उम्मीदवारों के नाम है। वहीं ओडिशा की लिस्ट में कांग्रेस ने 49 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
35 %
2.1kmh
94 %
Sat
38 °
Sun
43 °
Mon
36 °
Tue
39 °
Wed
39 °

Most Popular