38.1 C
New Delhi
Sunday, July 5, 2026
HomeदेशSanjay Singh: संजय सिंह नहीं जा सकेंगे दिल्ली-NCR छोड़कर, पासपोर्ट कराना होगा...

Sanjay Singh: संजय सिंह नहीं जा सकेंगे दिल्ली-NCR छोड़कर, पासपोर्ट कराना होगा जमा, कोर्ट ने तय कीं जमानत की शर्तें

Sanjay Singh: कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। कोर्ट ने यह भी शर्त रखी है कि उनकी लोकेशन पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह केस को लेकर बयान नहीं दे सकते और उन्हें जांच में सहयोग करना होगा।

Sanjay Singh: आम आदमी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज तिहाड़ जेल से रिहा हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उनकी रिहाई का प्रोसेस शुरू हो गया है। संजय सिंह के बेल ऑर्डर सुप्रीम कोर्ट से राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गए हैं। ट्रायल कोर्ट में सुनवाई के बाद संजय सिंह के जमानत के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं।

इन शर्तों कें अनुसार, संजय सिंह दिल्ली-एनसीआर छोड़कर नहीं जा सकते। अगर उन्हें बाहर जाना है तो पहले इसकी जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही संजय सिंह को अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। कोर्ट ने यह भी शर्त रखी है कि उनकी लोकेशन पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह केस को लेकर बयान नहीं दे सकते और उन्हें जांच में सहयोग करना होगा।

अन्य केसों की रिपोर्ट:

बताया जा रहा है कि ट्रायल कोर्ट में जमानत शर्तें तय होने के बाद आदेश तैयार किया जाएगा। इसके बाद वह आदेश तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। जेल विभाग को कोर्ट से जमानत आदेश मिलने के बाद उसका अध्ययन कर रिहाई प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय सिंह पर पंजाब, गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी केस दर्ज हैं। ऐसे में रिहाई से पहले जेल प्रशासन अन्य राज्यों में संजय सिंह पर दर्ज केसों की रिपोर्ट भी लेगा कि उन केसों में संजय सिंह को जमानत मिली है या नहीं।

अभी अस्पताल में हैं Sanjay Singh:

बता दें कि संजय सिंह अभी अस्पताल में हैं। उन्हें कंपनसेटेड लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी है। ऐसे में 24 घंटे के लिए डॉक्टर्स के परामर्श पर संजय सिंह को आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय सिंह को सीधे अस्पताल से घर भेजा जा सकता है।

रिहाई का आदेश मिलने के बाद तिहाड़ जेल अधिकारी पुलिस को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। इसके बाद संजय सिंह को रिहा कर दिया जाएगा। बता दें कि जेल में हर कैदी को अपना सामान रखने के लिए एक अलमारी दी जाती है। ऐसे में अगर संजय सिंह का कोई सामान जेल में है तो वे उसे बाद में भी ले सकते हैं।

रिहाई के बाद मंदिर जाएंगे संजय सिंह:

संजय सिंह की पत्नी अनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि रूटीन चेकअप के लिए संजय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि दोपहर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इसके बाद संजय सिंह तिहाड़ जेल जाएंगे। वहां रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार सहित मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।

नहीं मनाया जाएगा रिहाई का जश्न:

संजय सिंह की पत्नी ने संजय सिंह की जमानत के लिए कोर्ट को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी संजय सिंह की रिहाई का जश्न नहीं मनाया जाएगा। अनीता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को भी जमानत मिल जाएगी। अनीता ने कहा कि जब उनके तीनों भाई जेल से बाहर नहीं आ जाते तब तक कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा।

छह महीने बाद होंगे जेल से रिहा:

बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। ईडी ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का आरोप लगाया था। ईडी इस मामले में पूछताछ के लिए 4 अक्टूबर को संजय सिंह के आवास पर पहुंची थी। वहां ईडी ने उसने 10 घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। अब 6 माह बाद सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को जमानत दी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
35 %
2.1kmh
94 %
Sat
38 °
Sun
43 °
Mon
36 °
Tue
39 °
Wed
39 °

Most Popular