36 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAjay Devgn Bday: काजोल ने पति अजय को मजेदार अंदाज में किया...

Ajay Devgn Bday: काजोल ने पति अजय को मजेदार अंदाज में किया बर्थडे विश

Ajay Devgn Bday: काजोल ने पति और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को अनोखे अंदाज में जन्मदिन विश किया।

Ajay Devgn Bday: अजय देवगन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक्टर को उनकी पत्नी काजोल ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर जन्मदिन विश किया है।

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। काजोल चुलबुली नेचर की है, तो अजय काफ़ी कम बोलतें हैं। फैंस को इनकी नोक-झोंक ऑफ-स्क्रीन देखना काफ़ी पसंद है। दोनों जहां भी एक साथ जाते हैं अपनी लाजवाब केमिस्ट्री से रंग जमा देते हैं। 

आज 2 अप्रैल को अजय देवगन अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस स्पेशल डे को और भी ख़ास बना दिया काजोल के एक पोस्ट ने। दरअसल, काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर पति अजय देवगन को बर्थडे विश करते हुए एक मजेदार नोट शेयर किया है।

काजोल ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए अजय की एक फ़ोटो लगाई। जिसमें अजय धूप में पोज देते हुए नज़र आ रहें हैं। फोटो में अजय व्हाइट टीशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वे ब्लैक सनगलासेस लगाए पूल किनारे पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस तस्वीर को और भी ख़ास बनाया काजोल के इस लाजवाब मैसेज ने। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए काजोल ने कैप्शन लिखा ‘चूंकि मैं जानती हूं कि आप अपने जन्मदिन को लेकर इतने एक्साइटेड हैं कि आप केक के बारे में सोचते ही बच्चों की तरह उछल-कूद कर रहे हैं, ताली बजा रहे हैं और गोल-गोल घूम रहे हैं… मैं आपको बहुत-बहुत विश देकर दिन की शुरुआत करती हूं। हैप्पी बर्थडे अजय देवगन। प्लीज, अगर किसी के पास ऐसा करते हुए उनका कोई वीडियो है तो उसे मुझे तुरंत मुझे भेजें।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय की हाल ही में हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अबतक फिल्म ने घरेलू बाजार में 140 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब जल्द ही अजय देवगन फिल्म ‘मैदान’ में नजर आएंगें। इस फिल्म में अजय एक गुमनाम हीरो की असल कहानी बताते दिखेंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
36 ° C
36 °
35.1 °
46 %
3.1kmh
16 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular