24.5 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
HomeफैशनActresses Wedding Look: इन हसीनाओं के ब्राइडल लुक को अपनाकर आप भी...

Actresses Wedding Look: इन हसीनाओं के ब्राइडल लुक को अपनाकर आप भी दिख सकतीं हैं बेहद हसीन दुल्हनिया

Actresses Wedding Look: इन बॉलीवुड हसीनाओं का लुक अपनाकर आप भी दिख सकतीं हैं सबसे हसीन। इनके लुक को अपनाकर अपनी शादी के दिन को बनाए और भी खास।

Actresses Wedding Look: बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपने वेडिंग डे को और भी खास बनाया अपने ही परिवार के किसी खास की स्पेशल चीज पहनकर। आप भी इनका लुक कॉपी करके बना सकतीं हैं अपने वेडिंग डे को यादगार।

यामी गौतम –  बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी शादी में रेड अपनी मां की 33 साल पुरानी रेड साड़ी पहनी थी।

सोनम कपूर – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी मां सुनीता कपूर की शादी की ज्वैलरी पहनी थी। सोनम के इस रेड लहंगे को आप भी पहनकर दिख सकतीं हैं अप्सरा सी खूबसूरत।

काजल अग्रवाल – साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपनी दादी मां का कमरबंद, मां की माथा पट्टी और नानी मां की नथ पहनी थी। आप भी कुछ इस तरह का स्टाइल ट्रेंड अपनाकर अपनी वेडिंग को ख़ास बना सकतीं हैं।

सोहा अली खान – सोहा अली खान के इस शादी लुक को अपनाकर आप भी बेहद हसीन दिख सकतीं हैं। वैसे तो एक्ट्रेस ने अपनी शादी में मां शर्मिला की ज्वेलरी पहनी थी। इस रॉयल लुक को अपनाकर आप भी बेहद खूबसूरत दिख सकतीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों की शादी क्रिश्चियन औऱ पंजाबी रीति-रिवाज के साथ हुई थी। प्रियंका ने अपनी क्रिश्चियन शादी में वाइट लॉन्ग नेट गाउन पहना था।

इसके साथ ही उन्होंने रेड रंग का नेट लहंगा पहना साथ ही हैवी ज्वैलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। इस लुक को आप भी अपनाकर ब्यूटी क्वीन दिखेंगी।

करीना कपूर – बॉलीवुड एक्टेरस करीना कपूर ने एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में सास शर्मिला टैगोर का ब्राइडल लहंगा पहना था। इस शाही लुक को अपनाकर आप भी बेगम जैस ही दिखेंगी। 

कृति खरबंदा – कृति खरबंदा की शादी एक्टर पुलकित सम्राट के साथ से हुई। वहीं शादी की एक रस्म के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी नानी मां का हार और मां की चुन्नी पहनी थी। कृति खरबंदा के इस सिंपल लुक को अपनाकर आप भी प्यारी दुल्हन दिखेंगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.5 ° C
24.5 °
24.5 °
65 %
2.1kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
38 °

Most Popular