22.2 C
New Delhi
Monday, September 28, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAranmanai 4 Trailer: तमन्ना भाटिया की हॉरर-कॉमेडी 'अरनमनई 4' का ट्रेलर रिलीज

Aranmanai 4 Trailer: तमन्ना भाटिया की हॉरर-कॉमेडी ‘अरनमनई 4’ का ट्रेलर रिलीज

Aranmanai 4 Trailer: तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड साउथ फिल्म 'अरनमनई 4' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में सुंदर, राशि खन्ना, संतोष प्रताप और कई एक्टर्स अहम रोल में नज़र आएँगे।

Aranmanai 4 Trailer: साउथ कीमिल्क ब्यूटी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी अदाओं से आपको एंटरटेन नहीं बल्कि इस बार डराने आ रहीं हैं। उनकी  हॉरर-कॉमेडी ‘अरनमनई 4’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। फ़िल्म को कमजोर दिलवाले लोग ना देखें क्योंकि इस फ़िल्म को देखने के बाद आपके रौंगटे ज़रूर खड़े हो जाएँगे।

साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी अरनमनई के चौथे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका यह इंतज़ार ख़त्म हुआ। जबसे इस फ़िल्म की रिलीज़ का ऐलान हुआ है तभी से यह हॉरर कॉमेडी फिल्म चर्चा में बनी हुई है। वहीं अब फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसे देखने के बाद सभी के पसीने छूट गए।

फिल्म का ट्रेलर काफी डरावना रहा क्योंकि यह फ़िल्म ही हॉरर बेस्ड है। साथ ही फ़िल्म में कहीं-कहीं कॉमेडी का तड़का भी दिखाई दिया। इस फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज़ के बाद दर्शकों की तरफ से फ़िल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में तमन्ना भाटिया का दमदार रोल साफ़ नज़र आ रहा है।

साथ ही इस फ़िल्म में राशि खन्ना का भी रोल काफी अहम दिखाई दिया। बता दें कि अरनमनई 4 को सुंदर सी ने डायरेक्ट किया है और अवनि सिनेमैक्स के बैनर तले खुशबू सुंदर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सुंदर, राशि खन्ना, संतोष प्रताप और कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नज़र आएँगे।

वहीं ‘अरनमनई 4’ के अलावा, तमन्ना भाटिया के पास और भी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं.। एक्ट्रेस बहुत जल्द बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ में नजर आएँगी। हाल ही में इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का टीजर सामने आया था जिसमें जॉन अब्राहम फूल ऑन एक्शन मोड में दिखाई दिए।

बता दें कि यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही तमन्ना तेलुगु फिल्म ‘ओडेला2’ में भी दिखाई देंगी। इन दिनों वो फिल्म की शूटिंग में बीज़ी हैं। फिल्म में तमन्ना के अलावा हेबा पटेल और वशिष्ठ एन. सिम्हा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। बता दें ‘ओडेला 2’ का निर्देशन अशोक तेजा कर रहे हैं। इसका पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.2 ° C
22.2 °
22.2 °
86 %
2.3kmh
3 %
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
38 °

Most Popular