22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटCrew Worldwide Collection Day 1: पहले दिन क्रू' की दमदार कमाई, फ़िल्म ने...

Crew Worldwide Collection Day 1: पहले दिन क्रू’ की दमदार कमाई, फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर रचा इतिहास

Crew Worldwide Collection Day 1: 'क्रू' ने पहले ही दिन कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा।

Crew Worldwide Collection Day 1: तबू, करीना कपूर और कृति सेनन की वूमेन ओरिएंटेड फिल्म ‘क्रू’ ने पहले दिन दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘क्रू’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म 29 मार्च को रिलीज हुई। फैंस ‘क्रू’ पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और फिल्म जबरदस्त ओपनिंग करने में कामयाब रही। जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘क्रू’ ने पहले दिन करीब 10 करोड़ रुपए कमाए हैं तो वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह रिकॉर्ड सिर्फ पहले दिन का है। उस हिसाब से यह फिल्म वीकेंड खत्म होते 3p करोड़ रुपए का आकड़ा आराम से पार कर सकती है।

‘क्रू’ की स्टारकास्ट ने फिल्म के पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। जिसके मुताबिक फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 20.07 करोड़ रुपए का ज़ोरदार बिज़नेस कर लिया है। इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने इतिहास रच दिया है और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। इस फ़िल्म की सक्सेस यह बात साफ़ हो गई है कि आज भी लोग वूमेन ओरिएंटेड फ़िल्म को देखना पसंद करते हैं।

‘क्रू’ में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन लीड रोल निभाया है। यह एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म है जिसने अपने पहले दिन के कलेक्शन के साथ एक शानदार रिकॉर्ड  अपने नाम कर लिया है। दरअसल, वर्ल्डवाइड 20 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘क्रू’ ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल लीड हिंदी फिल्म बन गई है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी ‘क्रू’ ने पहले दिन काफी अच्छा बिजनेस किया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपए कमाए हैं। राजेश कृष्णन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘क्रू’ एक कॉमेडी-ड्रामा है। तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी फिल्म में अहल किरदार अदा करते नजर आए हैं।

फैंस सोशल मीडिया पर फ़िल्म को लेकर भर-बर कर प्यार लुटाते नज़र आ रहें हैं। उन्हें यह एक फ़ुल एंटरटेनमेंट मसाला फ़िल्म लगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular