34.2 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeराजनीतिINDIA Rally: रामलीला मैदान में आप और इंडी गठबंधन की महारैली कल,...

INDIA Rally: रामलीला मैदान में आप और इंडी गठबंधन की महारैली कल, इलेक्टोरेल बॉन्ड सहित उठाएंगे ये मुद्दे

INDIA Rally: 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में अन्य विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी , शरद पवार, उद्धव ठाकरे , अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

INDIA Rally: दिल्ली सीएम अराविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रही है। अब आम आदमी पार्टी कल 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में ‘INDIA’ गठगंधन के अन्य दल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (यूबीटी) के बड़े नेता शामिल होंंगे।

विपक्षी दलों की इस महारैली को दिल्ली पुलिस की भी मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इस रैली में विपक्ष के नेताओं पर हो रही राजनीतिक कार्रवाई और इलेक्टोरल बॉन्ड सहित अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे।

विपक्षी दलों के ये नेता होंगे शामिल:

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि रामलीला मैदान में रैली को लेकर उन्हे दिल्ली पुलिस की मंजूरी मिल गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप पार्टी को इंडिया गठबंधन के दलों का सपोर्ट मिल रहा है।

गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में अन्य विपक्षी दलों के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के मुखिया शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे सहित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

रैली में उठाएंगे ये मुद्दे:

वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान भी इस महारैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचेंगे। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओब्रायन, द्रमुक नेता तिरूचि शिवा, नेशनल कांफ्रेंस पार्टी से फारूक अब्दुल्ला और झारखंड के सीएम चंपई सोरेन भी रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होंगे।

गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया जाएगा। इसके अलावा इंडिया गठबंधन के नेता इस रैली में इलेक्टोरल बॉन्ड और कांग्रेस के बैंक खाते सीज करने का मुद्दा भी उठाएंगे। इसके साथ ही चुनावों से पहले विपक्षी नेताओं पर हो रही छापेमारी और ऑपरेशन लोटस का भी मुद्दा उठाया जाएगा।

लोगों को घर-घर जाकर न्योता दे रही आप पार्टी:

इस रैली को सफल बनाने के लिए आप पार्टी के नेता घर—घर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं। आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को करोलबाग के रेगरपुरा में घर-घर जाकर लोगों को न्योता दिया। गोपाल राय ने कहा कि रैली को लेकर जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है।

उनका कहना है कि जनता लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में हमारे साथ है। साथ ही उन्होंने बताया रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकें इसके लिए आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता घर—घर जाकर लोगों को रैली में आने का न्योता दे रहे हैं। गोपाल राय का कहना है कि चुनावों से पहले विपक्षी नेताओं पर हो रही कार्रवाई और सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर लोगों में गुस्सा है।

सुनीता केजरीवाल का कैंपेन आशीर्वाद:

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कल शुक्रवार को कैंपेन आशीर्वाद लॉन्च किया। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि वह एक व्हाट्सएप नंबर(8297324624) दे रही हैं। सुनीता केजरीवाल ने लोगों से उनका सपोर्ट करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस व्हाट्सएप नंबर पर अपना मैसेज भेजकर अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद दीजिए। उन्होंने बताया कि वह ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान शुरू कर रही हैं। इस नंबर पर लोग सीएम केजरीवाल को अपना आशीर्वाद दे सकते हैं। साथ ही सुनीता ने बताया कि बहुत से लोग अरविंद केजरीवाल के लिए व्रत रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मन में जो भी आए, आप लिखकर व्हाट्सएप कीजिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
49 %
5.7kmh
93 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular