19 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSiren On OTT: ओटीटी पर जल्द स्ट्रीम होगी साउथ फिल्म 'सायरन', जानिए...

Siren On OTT: ओटीटी पर जल्द स्ट्रीम होगी साउथ फिल्म ‘सायरन’, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

Siren On OTT: एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 'सायरन' को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब यह फ़िल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

Siren On OTT:  कीर्ति सुरेश और जयम रवि स्टारर फिल्म जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि कीर्ति सुरेश और जयम रवि की फिल्म ‘सायरन’ 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को सिनेमाघरों में भरपूर रिस्पांस मिला। सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। तो आइए जानते है यह फिल्म कब और किस प्लेटफ़ॉर्म पर स्ट्रीम होगी। 

एंथनी भाग्यराज की इस डायरेक्टोरियल फिल्म के ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही कीर्ति सुरेश और जयम रवि की इस फिल्म के ओटीटी राइट्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खरीद लिए है। वहीं अब इसकी ओटीटी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि ये फिल्म 11 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 

फिल्म में जयम रवि एक एम्बुलेंस ड्राइवर का किरदार निभाया है। जिसे एक झूठे मर्डर के इल्जाम में फसा दिया जाता है। उसपर उसकी बीवी समेत दो और लोगों की हत्या का आरोप मठ दिया जाता है।

मर्डर के जुर्म में उसे उम्र कैद सुना दी जाती है। वहीं 14 साल बाद जब वो 14 दिन की पेरोल वापस आता है, वह अपनी पत्नी के असली कातिल से बदला लेता है। तब आता है इस कहानी में ट्विस्ट। फिर एंट्री होती है सख्त पुलिस अधिकारी कीर्ति सुरेश की। इसके बाद यह कहानी इतनी दिलचस्प हो जाती है कि इसे छोड़कर आप पॉपकॉर्न लेने के लिए भी नहीं जा पाएँगे।

फिल्म में कीर्ति सुरेश पुलिस अधिकारी के रोल में एकदम फ़िट और हिट दिखीं। फिल्म में उनका काम लाजवाब है। बता दें कि यह फिल्म 16 फरवरी को तमिल वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज हुई था और वहीं 23 फरवरी को इसका तेलुगू वर्जन रिलीज किया गया था।

फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कीर्ति सुरेश और जयम रवि के अलावा अनुपमा परमेश्र्वरन, योगी बाबू, कौशिक मेहता, समुथुरकानी भी अहम भूमिका में नज़र आएँगे। फैंस को इस फ़िल्म की ओटीटी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार था, जो अब जाकर ख़त्म हुआ। अब इस फ़िल्म के फैंस इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 11 अप्रैल को घर बैठे अपने फ़ैमिली फ़्रेंड्स के साथ देख पाएँगे। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
19 ° C
20.1 °
19 °
94 %
0kmh
0 %
Sun
22 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular