26.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
Homeज्योतिषVastu tips for home: घर के लिए बहुत शुभ हैं वास्तु के...

Vastu tips for home: घर के लिए बहुत शुभ हैं वास्तु के ये 5 टिप्स, आती है सुख-समृद्धि

Vastu tips for home: ऐसा माना जाता है कि अगर किसी के घर का वास्तु ठीक नहीं है तो उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद चीजों की सही दिशा के बारे में भी बताया गया है। ऐसे में जरूरी है कि घर हमेशा वास्तु नियमों के हिसाब से होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार,घर में अगर 5 तरह के वास्तु को ठीक कर लिया जाए तो इंसान की तकदीर चमकते देर नहीं लगती। जानते हैं इन 5 वास्तु टिप्स के बारे में।

Vastu tips for home: वास्तु शास्त्र बहुत प्राचीन है और हमारे जीवन में इसका काफी महत्व है। वास्तु शास्त्र में भवन निर्माण के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी के घर का वास्तु ठीक नहीं है तो उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

वहीं वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद चीजों की सही दिशा के बारे में भी बताया गया है। ऐसे में जरूरी है कि घर हमेशा वास्तु नियमों के हिसाब से होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार,घर में अगर 5 तरह के वास्तु को ठीक कर लिया जाए तो इंसान की तकदीर चमकते देर नहीं लगती। जानते हैं इन 5 वास्तु टिप्स के बारे में।

बर्तन रखने का स्थान:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में रसोईघर ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में है तो गैस चूल्हे को हमेशा रसोईघर के आग्नेय कोण में रखना चाहिए। इसके साथ ही साफ बर्तन में जल भरकर रसोई के ईशान कोण में रखना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह बना रहता है और आर्थिक तंगी नहीं होती। इसके साथ ही अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

देवी लक्ष्मी की तस्वीर:

बता दें कि हर व्यक्ति जीवन में अमीर बनना चाहता है। हिंदू धर्म के लोगों के घरों में कई देवी देवताओं की तस्वीरें होती हैं। इनमें धन की देवी मां लक्ष्मी की भी तस्वीर होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी की तस्वीर को घर में सिर्फ उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

साथ ही घर में माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें कि माता लक्ष्मी की कमलासन पर विराजमान वाली और उनके हाथों से स्वर्ण मुद्राएं बरस रही हों, ऐसी तस्वीर ही लगाएं। मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर घर में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर उत्तर दिशा में लगाने से घर में समृद्धि का वास होता है। इसके साथ ही उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर लगाने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है।

पानी की टंकी:

हर घर में पानी की टंकी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर की पानी की टंकी का संबंध भी धन से होता है। अगर आपके घर में धन का अभाव हो रहा है या आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो वास्तु शास्त्र में एक उपाय बताया गया है। वास्तु के अनुसार, आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए पानी की टंकी को मकान की छत पर पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इसके साथ ही ध्यान रखें कि पानी की टंकी को एक ऊंचा चबूतरा बनाकर उस पर रखें। ऐसा करना शुभ माना गया है।

करें इन मंत्रों का जाप:

वास्तु शास्त्र में घर में सुख—शांति के लिए भी एक उपाय बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुखिया को रोजाना भगवान शिव शंकर और चंद्र देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है। वास्तु के मुताबिक, घर के बड़ों द्वारा रोजाना शिवजी के मंत्रों का जप करने से घर में बरकत आती है।

शनि यंत्र की स्थापना:

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या दंड देते हैं। माना जाता है कि अगर किसी पर शनिदेव की कृपा हो जाए तो उसके जीवन में किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे में शनिदेव की कृपा पाने के लिए घर की पश्चिम दिशा में शनि यंत्र की विधिपूर्वक स्थापना करनी चाहिए।

वास्तु के अनुसार, इससे जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा रोजाना सुबह घर के मुख्य द्वार पर एक लोटा जल जरूर डालें। ऐसा करना शुभ माना जाता है और इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं| Bynewsindia.com इसकी पुष्टि नहीं करता है |किसी भी उपाय को करने से पहले ज्योतिष या एक्सपर्ट की सलाह ले |

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
50 %
0kmh
40 %
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
33 °

Most Popular