25 C
New Delhi
Thursday, October 1, 2026
HomeएंटरटेनमेंटBachchan Holi 2024: बच्चन परिवार की होली में रंगा हर कोई.. नव्या...

Bachchan Holi 2024: बच्चन परिवार की होली में रंगा हर कोई.. नव्या ने उड़ाया गुलाल तो जया ने चलाई पिचकारी

Bachchan Holi 2024: अमिताभ बच्चन के घर पर भी होली का त्योहार हर बार की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया गया।

Bachchan Holi 2024: होली का त्योहार ही ऐसा है कि किसी को भी अपने रंगों में रंग देता है। बच्चन परिवार भी होली के जश्न में डूबा नज़र आया। गुलाल से लेकर पिचकारी तक और बेहतरीन स्वाद में लज़ीज़ पकवान के साथ बच्चन परिवार ने भी मनाई होली। इस बार अमिताभ की नातिन नव्या नवेली ने गुलाल संग जमकर होली खेली। तो वहीं हमेशा सीरीयस मूड में नज़र आने वाली जया बच्चन ने चलाई जमकर पिचकारी।

अमिताभ बच्चन की नातिन यानी नव्या नवेली नंदा ने बच्चन परिवार के साथ जमकर होली खेली। इस होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें नव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की। 

नव्या नवेली ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चन फैमिली की होली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है जो काफी कलरफुल रही। चिकन व्हाइट कुर्ते में नव्या ने अपनी नानी जया बच्चन के साथ जमकर होली खेली। नव्या ने गुलाल संग जमकर होली खेली। कलरफुल रंगों से रंगी नव्या नवेली काफी प्यारी दिख रहीं हैं।

सिर्फ नव्या ही नहीं बल्कि इस होली पर उनकी सीरीयस नानी जया बच्चन भी काफ़ी जॉली मूड में नज़र आईं। उन्होंने अपनी नातिन के साथ जमकर होली की मस्ती की। हालाँकि इस दौरान जया की पोती आराध्या बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन कहीं नज़र नहीं आईं।

जया बच्चन हाथों में पिचकारी लिए किसी पर चलाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने सिर पर बालों को बचाने के लिए कपड़ा बांधा हुआ है।

वहीं इस सेलिब्रेशन में अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन भी शामिल दिखीं। बच्चन परिवार की इस होली पार्टी में खाने के भी लजीज पकवान से टेबल सजी थी। जिसे देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाए।

नव्या नवेली रंगों में रंगी हुई अपनी मां दी गोद में बैठी नज़र आईं।

हालांकि ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीर अभी तक सामने नहीं आईं हैं। जिनका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25 ° C
27.1 °
25 °
88 %
1kmh
0 %
Wed
25 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
38 °

Most Popular