18.6 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeएंटरटेनमेंटShaktimaan: बच्चों के फ़ेवरेट ‘शक्तिमान’ बनेंगे रणवीर सिंह

Shaktimaan: बच्चों के फ़ेवरेट ‘शक्तिमान’ बनेंगे रणवीर सिंह

Shaktimaan: ‘शक्तिमान’ के रोल के लिए रणवीर सिंह को फाइनलाइज कर दिया गया है। फ़िल्ममेकर्स जल्द ही इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। लेकिन इस रोल के लिए एक्टर का सेलेक्शन मुकेश खन्ना को काफ़ी अखर रहा है।

Shaktimaan: बच्चों का फ़ेवरेट टीवी शो शक्तिमान अब जल्द ही फ़िल्म के ज़रिए आप देख सकेंगे। वैसे यह टीवी शो बच्चों का ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों की पसंद रहा है। इस शो के मैन लीड हीरो थे मुकेश खन्ना। इस टीवी शो में उन्होंने बतौर शक्तिमान का रोल निभाया था। उनके रोल में इतनी रियलिटी नज़र आती थी कि लोग उनकी सुपर पॉवर को असली समझने लगे थे। हालात तो ऐसे बन गए थे कि बच्चे उन्हें ऐंजल मानने लगे थे।

बहरहाल, अब एक अरसे बाद ही सही यह टीवी शो एक फ़िल्म के ज़रिए लोगों तक फिर से पहुँचे वाला है। लेकिन इस बार शक्तिमान किसी टीवी सीरीज़ की तरह नहीं बल्कि एक मूवी की तरह लॉन्च किया जाएगा। ख़ास बात यह है कि इस फ़िल्म के मैं लीड हीरो यानी की शक्तिमान के रोल के लिए बॉलीवुड के अतरंगी एक्टर रणवीर सिंह का चुनाव किया गया है।

जहां रणवीर सिंह के फैंस उन्हें शक्तिमान के रोल में देखते के लिए बेताब हैं। तो वहीं ओर इस टीवी शो के मेन लीड हीरो मुकेश खन्ना ज़्यादा खुश नज़र नहीं आ रहें हैं। क्योंकि उनका मानना है कि रणवीर सिंह एकदम लापरवाह इंसान हैं और इस ख़ास रोल के लिए उनका चयन सरासर ग़लत है। दरअसल, रणवीर सिंग के सेक्शन के बाद मुकेश खन्ना का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने सरेआम यह कह दिया कि इस आइकॉनिक रोल के लिए रणवीर इस रोल के साथ नाइंसाफ़ी होगी।

मुकेश खन्ना ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, ‘पूरा सोशल मीडिया महीनों से इस रुमर से भरा पड़ा था कि रणवीर करेगा शक्तिमान और हर कोई नाराज था इसे लेकर, मैं चुप रहा। लेकिन जह चैनल्स ने भी ऐलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर साइन हो गया है तो मुझे मुँह खोलना पड़ा। मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो शक्तिमान नहीं बन सकता। मैंने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। अब आगे-आगे देखिए होता है क्या?’

दरअसल, मुकेश खन्ना आख़िर शक्तिमान के रोल के रणवीर सिंह के चुनाव से इसलिए खुश नहीं हैं क्योंकि रणवीर सिंह ने हालिया एक न्यूड फोटोशूट कराया था। जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। इस कदम को खन्ना ने बचकाना और शक्तिमान जैसी भूमिका के लिए सही नहीं बताया। वहीं बाद के यूट्यूब वीडियो में, खन्ना ने अपने रुख के बारे में डिटेल में बताया और सिंह को सलाह दी कि अगर वह अपनी फिजिक का प्रदर्शन करना चाहते हैं तो उन्हें अन्य देशों में भूमिकाएं तलाशनी चाहिए जहां न्यूडिटी प्रचलित है। उन्होंने कहा, ‘तुम जाओ और किसी दूसरे देश में रहो, जैसे फिनलैंड, जैसे स्पेन। वहां न्यूडिस्ट कैंप हैं। वहां जाओ, इसे खोलो। ऐसी फिल्मों में काम करो जहां तुम्हें हर तीसरे सीन में एक न्यूड सीन करने को मिलेगा।’

बता दें कि इस टीवी शो को कुछ हादसों की वजह से बंद कर दिया गया था। फिर बाद में एक शख्त गाइडलाइन के बाद फिर से यह टीवी शो शुरू कर दिया गया था। हालाँकि इस टीवी शो की डिमांड ही इतनी ज़्यादा थी उस समय की फ़िल्म मेकर्स को यह शो रिस्क के साथ फिर से शुरू करना पड़ा था। दरअसल, इस टीवी शो में शक्तिमान के रोल में मुकेश खन्ना ने यह रोल निभाया था। उस समय मुकेश हर उम्र के लोगों के लिए एक ऐसे आइडियल हो गए थे, कि हर व्यक्त मुसीबत में फँसने के बाद उससे निपटने के लिए उन हालातों में यही सोचता कि आख़िर इस समय शक्तिमान होता तो क्या करता। यही वजह है कि शो में शक्तिमान को सुपर पॉवर के साथ दिखाया गया था। जबकि रीयल लाइफ़ में ऐसा कुछ भी पॉसिबल नहीं है। यही वजह रही है कि उस समय लोग शक्तिमान की तरह ही स्टंट करते और अपने आपको चोट पहुँचाते। लेकिन हालात तब ख़राब होने लग गए जब छोटे बच्चे इन स्टंट को करते वक़्त मरने लगे। बच्चों की ना समझी के कारण ही कई मासूमों ने अपनी जान गवाई। फिर कुछ वक़्त बाद इस शो को बंद कर देना ही सही समझा गया। फ़िल्म ‘शक्तिमान’ की शूटिंग मई 2025 में शुरू होगी। जिसमें रणवीर मुख्य भूमिका में होंगे और निर्देशक बेसिल जोसेफ इसका डायरेक्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.6 ° C
18.6 °
18.6 °
29 %
1.2kmh
0 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular