25.6 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
HomeएंटरटेनमेंटIsha Ambani Holi Party: ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा...

Isha Ambani Holi Party: ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का जलवा

Isha Ambani Holi Party: ईशा अंबानी ने हर बार की तरह होली पार्टी होस्ट की। जिसकी ख़ास गेस्ट लिस्ट में छाईं रहीं प्रियंका चोपड़ा। आयुष्मान खुराना और बाक़ी बॉलीवुड सेलेब्स ने बांधा समाँ।

Isha Ambani Holi Party: ईशा अंबानी ने 16 मार्च को एक ग्रैंड होली पार्टी ऑर्गनाइज की। जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। लेकिन सभी की निगाहें पिग्गी चॉप्स पर टिकी रही। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा स्पेशल स्पीच और अपने स्टनिंग लुक से सभी का दिल जीत लिया। इस शाम की खूबसूरत तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्रम पर शेयर की। इन फ़ोटोज़ को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन दिया ‘Celebrating ARomanHoli with the best people… Thank you’।

ईशा अंबानी की यह शानदार और सितारों से जगमगाती होली पार्टी मुकेश अंबानी के बंगले एंटिला में हुई थी। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही बॉलीवुड के और भी तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी। पार्टी की तमाम वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। प्रियंका के अलावा आयुष्मान खुराना भी गुफ्तगू करते नज़र आए। 

ईशा अंबानी की इस होली पार्टी को बुल्गरी के साथ मिलकर होस्ट किया गया था। प्रियंका चोपड़ा बुल्गरी की ब्रैंड एंबेसडर में से एक हैं. यही वजह थी कि प्रियंका इस इवेंट की लाइटलाइट में रहीं। प्रियंका ने इस दौरान अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने पिंक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस से सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा।

प्रियंका चोपड़ा के अलावा ईशा अंबानी का लुक भी काबिले तारीफ रहा। दोनों हसीनाओं ने अपने लुक से भी सभी का ध्यान खींचा। प्रियंका ने जहां पिंक शेड की इंडो वेस्टर्न साड़ी पहनी हुई थीं। वहीं ईशा अंबानी ने मल्टीकलर का स्ट्रेपी गाउन वियर किया था।

ईशा अंबानी ने अपने गेस्ट को काफी शाही अंदाज में खाना भी परोसा। इस महफ़िल की शान ऐसे दिख रही थी मानो किसी राजा का महल हो।  इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक बहुत लंबी डिनर टेबल लगी हुई है। इस टेबल पर कैंडिल और फूलों की सजावत हुई है। खाने की टेबल से ही पता लग रहा है कि ईशा अंबानी ने गेस्ट को कितना शाही डिनर कराया। इस डिनर टेबल पर ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा साथ बैठी बातें करती नजर आ रही हैं।

वहीं उनके साथ राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता, आयुष्मान खुराना समेत कई और गेस्ट भी मौजूद हैं। बैकग्राउंड में एक सॉफ्ट म्यूजिक चल रहा है जैसा कि लैविश पार्टिज़ में होता है। इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और आयुष्मान खुराना के अलावा अदिति राव हैदरी, माधुरी दीक्षित नैने और सारवरी वाघ समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
27 %
2.2kmh
0 %
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °

Most Popular