28.9 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशLok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में चार चरण में होंगे लोकसभा...

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में चार चरण में होंगे लोकसभा चुनाव, जानिए कब किस सीट पर होगी वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024: मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में वोटिंग होगी। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी और 4 जून को परिणाम जारी होगा।

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान का गया है। देशभर में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। 4 जून को परिणाम जारी होगा। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में वोटिंग होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे जो कि 1 जून तक चलेंगे। राजीव कुमार ने बताया कि मोबाइल के जरिए वोटर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एपिक नंबर से कोई भी वोटर अपना वोटर कार्ड मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं।


2019 में बीजेपी को‍ मिली थी 28 सीटें

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 4 चरणों में चुनाव हुआ था। पिछली बार 2019 के चुनाव में बीजेपी को प्रदेश की 28 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस एक मात्र छिंदवाड़ा सीट पर विजय हासिल कर सकी थी। इस चुनाव में बीजेपी को 58 फीसदी, कांग्रेस को 34.50 प्रतिशत और बसपा को 2.38 फीसदी वोट प्राप्त हुए।

5 करोड़ 63 लाख मतदाता डालेंगे वोट

मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, 26 अप्रैल को दूसरे चरण, 7 मई को तीसरे चरण और 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होगी। मध्यप्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

चरण : मतदान की तारीख : लोकसभा सीट

पहला चरण : 19 अप्रैल 2024 : (6 सीट) सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
दूसरा चरण : 26 अप्रैल 2024 : (7 सीट) टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
तीसरा चरण : 07 मई 2024 : (8 सीट) मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़
चौथा चरण : 13 मई 2024 : (8 सीट) देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पूर्व सीएम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। विदिशा सीट से चुनाव लड़ रहे शिवराज सिंह ने दावा किया है कि बीजेपी 400 पार करेगी। मेरे लिए जनता भगवान है। विकसित भारत और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बन रहा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ना कोई नीति ना नेता ना नीयत है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
54 %
2.3kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular