24.2 C
New Delhi
Wednesday, October 28, 2026
HomeदेशArvind kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामला: कोर्ट में पेश हुए सीएम केजरीवाल,...

Arvind kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामला: कोर्ट में पेश हुए सीएम केजरीवाल, मिली जमानत

Arvind kejriwal: ईडी की अर्जी के बाद कोर्ट ने उन्हें आज पेश होने का आदेश दिया था। हालांकि कोर्ट में पेश होने के बाद दलीलें शुरू होते ही उन्हें जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें 15 हजार रुपए के मुचलके और 1 लाख रुपये की ज़मानत राशि पर बेल दी। हालांकि कोर्ट में अभी दोनों पक्षों के वकील मौजूद हैं और दलीलें जारी है। लेकिन कोर्ट ने केजरीवाल को कोट रूम से जाने की इजाजत दे दी।

Arvind kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे। बता दें कि ईडी की अर्जी के बाद कोर्ट ने उन्हें आज पेश होने का आदेश दिया था। हालांकि कोर्ट में पेश होने के बाद दलीलें शुरू होते ही उन्हें जमानत मिल गई। कोर्ट ने उन्हें 15 हजार रुपए के मुचलके और 1 लाख रुपये की ज़मानत राशि पर बेल दी। हालांकि कोर्ट में अभी दोनों पक्षों के वकील मौजूद हैं और दलीलें जारी है। लेकिन कोर्ट ने केजरीवाल को कोट रूम से जाने की इजाजत दे दी।

7 मार्च को जारी हुआ था समन:

बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए 7 मार्च को समन जारी किया गया था। 15 मार्च यानी कल शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे।

बता दे कि शराब नीति मामले में ईडी अब तक केजरीवाल को 8 समन जारी कर चुकी है लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए एक बार भी पेश नहीं हुए। इसके बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराईं।

वकील बोले-केजरीवाल ने ED के हर समन का जवाब दिया:

वहीं कल 15 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी की तरफ से ASG एसवी राजू पेश हुए। वहीं, सीएम केजरीवाल की तरफ से वकील रमेश गुप्ता और राजीव मोहन मौजूद थे। मामले की सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकीलों ने कहा कि दिल्ली सीएम ने ईडी के हर समन का जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कहा एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी बहुत सी जिम्मेदारियां हैं, जिनकी वजह से वे जांच एजेंसी क सामने पेश नहीं हो सके।

ईडी ने कोर्ट में लगाई थी याचिका:

बता दें कि ईडी ने जब सीएम केजरीवाल को 5वां समन जारी किया और इसके बाद भी वे जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए तो ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके बाद केजरीवाल 14 फरवरी को कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए क्योंकि उस वक्त वे विधानसभा में बजट सेशन और विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के कारण व्यस्त थे। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की थी।

ईडी ने के.कविता को किया गिरफ्तार:

वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चन्द्रशेखर राव की बेटी के.कविता को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्ट किया। बता दें कि ईडी ने शुक्रवार को कविता के हैदराबाद स्थित परिसरों पर छापेमारी की थी, इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अरेस्ट करने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
33 %
1.2kmh
75 %
Wed
25 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
31 °

Most Popular