33 C
New Delhi
Sunday, August 16, 2026
Homeज्योतिषVastu Tips: वैवाहिक जीवन की परेशानियों को दूर कर देंगे ये वास्तु...

Vastu Tips: वैवाहिक जीवन की परेशानियों को दूर कर देंगे ये वास्तु टिप्स, रिश्तों में फिर से घुल जाएगी मिठास

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में रखी चीजों से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। इतना ही नहीं घर में वास्तु दोष होने पर भी घर में रहने वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि बेडरूम का वास्तु खराब होने पर पति—पत्नी के बीच तनाव पैदा होने लगता है और घर में क्लेश का माहौल बनता है।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी पर आधारित है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में अगर पॉजिटिव एनर्जी होती है तो घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं नेगेटिव एनर्जी की वजह से जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। वास्तु के अनुसार, घर में रखी चीजों से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।

इतना ही नहीं घर में वास्तु दोष होने पर भी घर में रहने वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि बेडरूम का वास्तु खराब होने पर पति—पत्नी के बीच तनाव पैदा होने लगता है और घर में क्लेश का माहौल बनता है।

बेडरूम के वास्तु का वैवाहिक जीवन पर असर:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम के वास्तु में दोष होने पर वैवाहिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे पति पत्नी के रिश्तों में दरार आ सकती है और अनबन बनी रहती है। वहीं वास्तु शास्त्र में बेडरूम के वास्तु को लेकर कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिनकी सहायता से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में फिर से मिठास घुल जाएगी।

बेडरूम की चीजें:

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, बेडरूम में रखी कुछ चीजें आपके वैवाहिक जीवन में दरार डालने का काम कर सकती हैं। बता दें कि घर के सबसे जरूरी हिस्सों में से बेडरूम भी है। पति-पत्नी अपना ज्यादातर वक्त बेडरूम में ही बिताते हैं। इस वजह से बेडरूम का वास्तु ठीक होना बहुत जरूरी है। हम आपको बता रहे हैं कि बेडरूम में रखी कौन सी चीजें रखने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।

खिड़की:

वास्‍तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम में खिड़की जरूर होनी चाहिए। वास्तु का कहना है कि बेडरूम में खिड़की होने से घर के अंदर पॉजिटिव एनर्जी आती है जिसका प्रभाव पति-पत्नी के रिश्तों पर पड़ता है।

सुंदर फूलों वाले गमले:


वास्‍तु शास्त्र के अनुसार, सुंदर फूलों वाले गमलों को बेडरूम में रखना चाहिए। बता दें कि फूलों को प्यार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सुंदर फूलों वाले गमलों को बेडरूम में रखने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और पति—पत्नी के संबंध अच्छे रहते हैं। इसके साथ आप बेडरूम में किसी सुंदर बाउल में क्रिस्‍टल और थोड़ा सा चावल डालकर रख दें, इससे पति-पत्‍नी के बीच प्यार बढ़ता है।

लाल रंग की मोमबत्तियां:

अगर आपका आपके पार्टनर से मनमुटाव रहता है तो आप बेडरूम में दो लाल रंग की मोमबत्तियां जलाएं। ऐसा करने से पार्टनर से आपका मनमुटाव दूर होगा और दोनों के बीच प्यार बढेगा। साथ ही आपका रिश्ता मजबूत होगा। इसके साथ आप एक कांच का पॉट भी बेडरूम में रख सकते हैं और उसमें छोटे-छोटे पत्‍थर रखें। ऐसा माना जाता है ऐसा करने से बेडरूम में पॉजिटिव एनर्जी का का संचार होता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

ऐसी तस्वीरें ना लगाएं बेडरूम में:

वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक, कभी भी बेडरूम में पानी वाली तस्‍वीरें नहीं लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन तस्वीरों को लगाने से पति-पत्नी के बीच स्थिरता नहीं आती है। ऐसे में आप ऐसी तस्वीरें बेडरूम में लगा सकते हैं, जिसमें जोड़े में पक्षी हों। ऐसा माना जाता है कि इन तस्वीरों को लगाने से पति-पत्‍नी के बीच कभी भी प्‍यार कम नहीं होता।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
66 %
4.6kmh
80 %
Sun
36 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
31 °
Thu
37 °

Most Popular