19.2 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
HomeएंटरटेनमेंटShah Rukh Khan Speech: 'जब तक तुम्हारा बाप जिंदा है…’, शाहरुख ने...

Shah Rukh Khan Speech: ‘जब तक तुम्हारा बाप जिंदा है…’, शाहरुख ने सरेआम कही यह बात

Shah Rukh Khan Speech: 'जब तक तुम्हारा बाप जिंदा है’…. इस लाइन को सुनने से ऐसा लग रहा है कि शाहरुख खान ने यह बात अपनी फ़ैमिली के लिए कही है।

Shah Rukh Khan Speech: एसआरके ने खुलकर सरेआम दुनिया के सामने पत्नी गौरी और बच्चों के लिए ऐसा कहा, जिसे सुनने और देखने के बाद लोगों को जरा भी हैरानी नहीं हुई। क्योंकि शाहरुख़ शुरू से ही फ़ैमिली मैन रहे हैं। उनका अपनी फ़ैमिली के लिए सरेआम ऐसा कहना उनके प्यार की ही एक परिभाषा है। लेकिन शाहरुख़ के फैंस इस बात से हैरान है कि आख़िर शाहरुख़ ने ऐसा कहा ही क्यों।

शाहरुख खान की इस स्पीच के बाद उनका यह वीडियो तेज़ी से उनके फैंस एक-दूसरे के साथ शेयर कर रहे है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख ने अपना यह ख़ास अवॉर्ड अपनी पत्नी गौरी और अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम को डेडिकेट किया।

शाहरुख खान एक ऐसे इंसान है जिन्हें हर कोई पसंद करता है वजह है उनका व्यवहार। वह कहीं भी हो घर पर या पब्लिक प्लेस पर वह अपने साथ के लोगों की परवाह करते साफ़ नज़र आ जाते हैं। उनकी ज़िंदादिली अपने परिवार के अलावा उन लोगों के लिए देखी जा सकती है जो उनके आसपास रहते हैं।

शाहरुख़ खान के लिए उनका परिवार उनके लिए सबकुछ है, ये बात साफ दिखाई देती है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख ने अपने बच्चों और पत्नी के लिए स्पीच दी और फैंस का दिल जीत लिया। शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के अलावा अपने विनम्र स्वभाव और पर्सनैलिटी की वजह से भी करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। साल 2023 में शाहरुख की तीन फिल्म ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘डंकी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया। 

शाहरुख ने अपने पहले प्यार गौरी खान से शादी की है और वे अपने तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम खान से बेहद प्यार करते हैं। यह बात उनकी बातों में और उनके व्यवहार में साफ़ नज़र आता है। 

बता दें कि इस अवॉर्ड फ़ंक्शन में शाहरुख की दो फिल्में ‘जवान’ और ‘पठान’ ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स जीते। जहां जवान को बेस्ट फिल्म, बेस्ट वीएफएक्स और बेस्ट एक्शन सहित कई अवॉर्ड मिले तो वहीं पठान को दो अवॉर्ड मिले, अरिजीत सिंह और शिल्पा राव को उनके गानों के लिए अवॉर्ड्स मिले।

इस वीडियो में शाहरुख अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी फ़ैमिली के लिए प्यारी स्पीच देते नजर आए। इस स्पीच को सुनकर उनका हर एक चाहने वाला उन्हें पहले से भी कहीं ज़्यादा प्रेम करने लगा है। शाहरुख ने अपना अवॉर्ड अपनी पत्नी गौरी और अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम को डेडिकेट किया। उन्होंने अपने बच्चों के लिए एक मैसेज भी दिया, जिसमें शाहरुख ने कहा, यह मैसेज मेरे बच्चों और मेरी पत्नी को जाता है कि ‘जब तक तुम्हारा बाप जिंदा है, मनोरंजन जिंदा है।’

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
58 %
2.7kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular