23.4 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSRK Atlee: एटली ने छूए शाहरुख़ खान के पैर, जाने वजह

SRK Atlee: एटली ने छूए शाहरुख़ खान के पैर, जाने वजह

SRK Atlee: फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली ने अवॉर्ड मिलते ही सबसे पहले शाहरुख खान के पैर छूए। आख़िर एटली ने ऐसा क्यों किया।

SRK Atlee: शाहरुख खान और एटली के कोलैबोरेशन में बनी फ़िल्म ‘जवान’ की ह्यूज सक्सेस साफ़ नज़र आ रही है। हाल ही में फ़िल्म के निर्देशक एटली को बेस्ट डाइरेक्टर के अवॉर्ड से नवाज़ा गया। इस मोमेंट को और भी यादगार बना दिया एटली के एक मूव ने। 

फ़िल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई झंडे गाड़े। फ़िल्म की ह्यूज़ सक्सेस में एक और ख़ास बात तब जुड़ी जब एटली को इस फ़िल्म के लिए बेस्ट डाइरेक्टर ऑफ द ईयर मिला। लेकिन अवॉर्ड मिलने के बाद एटली ने कुछ ऐसा किया कि अवॉर्ड फेक्शन में मौजूदा लोग उनकी इस हरकत को देखते ही दंग रह गए तो कुछ का चेहरा हैरानी के एक्सप्रेशन से भर गया।

दरअसल, क्या यूँ कि जब फ़िल्म ‘जवान’ के लिए निर्देशक एटली को बेस्ट डाइरेक्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला तो तुरंत ही अनाउंसमेंट के बाद एटली ने उन्हीं के बाजू में बैठे शाहरुख़ खान के पैर छुए और उन्हें सरेआम गले भी लगाया।

एटली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें अवॉर्ड के लिए अपने नाम की घोषणा सुनते ही डायरेक्टर ने शाहरुख खान के पैर छूए। अब इस वीडियो पर लोगों के कॉमेंट्स भी खूब आ रहे हैं। इस मौके की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें एटली के चेहरे पर खुशी साफ-साफ दिख रही है। डायरेक्टर एटली अपने इमोशन पर क़ाबू नहीं रख पाए और उन्होंने झट से शाहरुख खान के पैर छू लिए।

तमिल निर्देशक एटली कुमार और शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैसे ही विनर के नाम की घोषणा होती है सभी तालियां बजने लगी। अपना नाम सुनकर एटली हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं और मुड़कर पास बैठे शाहरुख खान के पैर छू लेते हैं। अब ये क्लिप इंटरनेट पर फैंस बार-बार लगातार रिवाइंड करके चला रहे है।

किंग खान के लिए एटली का ये व्यवहार फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। तो कुछ यूजर्स का कहना है कि आखिर पैर छूने की क्या जरूरत थी? एक और फैन ने कहा ‘ये डायरेक्टर का बड़प्पन है’। एक और यूज़र ने चुटकी लेते हुए कहा ‘बुजुर्ग के पैर तो छूने ही चाहिए’। कई लोगों ने उन्हें बेस्ट डायरेक्टर कहते हुए ‘वेल डिजर्व कहा है’। वहीं कुछ लोगों ने एटली की इस हरकत पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘पैर छूने की क्या जरूरत थी, इनफैक्ट शाहरुख को हमारे साउथ डायरेक्टर के पास आना चाहिए था’। 

इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में दिखे थे। वहीं इस फिल्म में शाहरुख के अलावा प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, लहर खान, गिरिजा ओक और संजीता भट्टाचार्य सहित कई स्टार्स ने बेहतरीन अभिनय किया। बता दें कि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1160 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
47 %
0.4kmh
0 %
Mon
24 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular