35 C
New Delhi
Monday, August 17, 2026
Homeज्योतिषVastu Tips for Plants: घर में भूलकर भी ना लगाएं ये 5...

Vastu Tips for Plants: घर में भूलकर भी ना लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, बन सकते हैं मुसीबतों का कारण

Vastu Tips for Plants: ऐसी मान्यता है कि पेड़-पौधों में देवी—देवताओं का निवास होता है, इसलिए बहुत से पेड़-पौधों की पूजा भी की जाती है। कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से सौभाग्य मिलता है। यही कारण है कि लोग अपने घरों में पेड़-पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे आपके जीवन में दुर्भाग्य भी ला सकते हैं? ऐसे पौधों को घर में कभी नहीं लगाना चाहिए।

Vastu Tips for Plants: सनातन धर्म में पेड़-पौधों को बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है कि पेड़-पौधों में देवी—देवताओं का निवास होता है, इसलिए बहुत से पेड़-पौधों की पूजा भी की जाती है। कहा जाता है कि इनकी पूजा करने से सौभाग्य मिलता है। यही कारण है कि लोग अपने घरों में पेड़-पौधे लगाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे आपके जीवन में दुर्भाग्य भी ला सकते हैं? ऐसे पौधों को घर में कभी नहीं लगाना चाहिए। आज आपको ऐसे 6 पौधों के बारे में बताते हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपके जीवन में समस्याएँ भी आ सकती हैं।

बोन्साई:

आपने कई घरों में बोन्साई के पौधे देखे होंगे ,निश्चित रूप से यह घर की ख़ूबसूरती बढ़ाते हैं लेकिन अगर वास्तु-शास्त्र की मानें तो बोन्साई पौधों को कमरे, आंगन या घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि बोन्साई का पौधा बहुत धीमी गति से बढ़ता है और जीवन में तेजी से विकास या प्रगति को भी धीरे कर देता है। इसलिए वास्तु शास्त्र इसे शुभ नहीं मानता है।

नींबू:

नींबू एक कांटेदार और खट्टे स्वाद वाली प्रवृति का पौधा होता है। माना जाता है कि घर में नींबू का पौधा लगाने से अक्सर परिवार के लोगों में खटास पैदा होने लगती है। इसलिए घर में नींबू का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे अशुभ फल मिलते है ,जिसका असर परिवार के लोगो पर भी दिखाई देता है।

पीपल:

हिंदू धर्म में पीपल को बहुत पूजनीय माना जाता है। इस वृक्ष पर जल चढ़ाने से मनुष्य के सभी पापों का अंत होता है। ऐसा कहा जाता है पीपल में देवी-देवताओं का वास होता है,परन्तु इसे अगर घर के अंदर लगाया जाए तो पितृ दोष लग सकता है। इसकी जड़े घर की नींव को कमजोर कर सकती हैं। जिससे घर की बुनियाद हिल सकती है। इसलिए उसका घर में होना अशुभ माना जाता है।

बरगद:

ज्योतिष शास्त्र में बरगद के पेड़ को वट वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में इस पेड़ को बेहद शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि बरगद के पेड़ की पूजा करने से हर तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। परन्तु वास्तु शास्त्र के अनुसार बरगद के पेड़ को घर के अंदर कभी भी नहीं लगाना चाहिए।

अगर बरगद घर में लगाया जाए तो नौकरी में अनेकों बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके घर में होने से संतान पक्ष को कष्ट भुगतना पड़ता है। घर की शांति भंग हो जाती है और तनाव पैदा होता है।

बेर:

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसके पेड़ में लंबे-लंबे कांटे होने की वजह से इसे घर के आंगन में लगाना वर्जित माना गया है| इससे घर और वहां रहने वाले लोगों के जीवन में नकारात्मकता आती है। साथ ही घर में धन की हानि भी होने लगती है। जिस घर में बेर का पेड़ होता है, वहां के सदस्यों के बीच कलह शुरू हो जाती है। घर का सुख-चैन खत्म हो जाता है और आर्थिक तंगी घेरने लगती है।

कैक्टस:

बहुत से लोग गार्डेन या छत पर कई तरह के कैक्टस लगाना पसंद करते हैं। लेकिन वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि कैक्टस आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है। वास्तुकला के अनुसार, कैक्टस और अन्य कांटे वाले पौधे अक्सर घर-आंगन में अशुभ प्रभाव पैदा करते हैं।

जिससे घर में रहने वालों के मन में भी बुरे भाव आने लगते है। इससे घर के लोगों के मन में चिंता और तनाव बना रहता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगने की सलाह नहीं दी जाती है। हालाँकि यदि इस पौधे को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखा जाता है तो ये नकारात्मकता का कारण नहीं बनता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
55 %
3.1kmh
43 %
Mon
35 °
Tue
34 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
39 °

Most Popular