22.4 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटActress Heavy Lehenga: इन एक्ट्रेस ने 10 किलो से 50 किलो तक...

Actress Heavy Lehenga: इन एक्ट्रेस ने 10 किलो से 50 किलो तक के लहंगे में किया डांस

Actress Heavy Lehenga: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों में हर तरह की पोशाक पहनी। लेकिन बात की जाए लहंगे की तो किसी ने पहना 10 किलो तो किसी एक्ट्रेस ने पहना 35 किलो का हैवी लहंगा।

Actress Heavy Lehenga: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में रानी और महारानी का रोल अदा किया है। इस दौरान पहने गए इन हसीनाओं के 10 किलो से लेकर 35 किलो तक के लहंगे का वजन संभालना उनके लिए किसी चैलेंज से कम नहीं रहा। फिल्मों में शानदार कॉस्ट्यूम पहनने के बाद एक्ट्रेसेस बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए एक्ट्रेसेस को कितनी परेशानी उठानी पड़ी ये वो ही जानती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने फिल्म देवदास के एक गाने ‘काहे छेड़े मोहे’ में 30 किलो का लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ डांस करना काफी मुश्किल रहा लेकिन उसे उन्होंने अच्छे से निभाया था।

अब बात करते है फिल्म पद्मावत की। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने ‘घूमर’ गाने में 50 किलो का लहंगा पहना था। इस लहंगे को बनाने में 20 लाख रुपये से ज़्यादा की लागत लगी थी। इस भारी लहंगे को पहनकर दीपिका ने डांस भी किया जिसके लिए उनकी तारीफ भी हुई थी। वैसे इस लहंगे में दीपिका बेहद खूबसूरत दिखीं।

फिल्म ‘की एंड का’ के एक गाने ‘हाई हील्स’ करीना कपूर ने 35 किलो का डिजाइनर लहंगा पहना था। इस लहंगे को पहनकर करीना ने डांस भी किया और ये गाना सुपर-डुपर हिट हुआ था।

फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय ने एक से बढ़कर डिजाइनर कॉस्ट्यूम्स पहने थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि ऐश्वर्या ने सभी गहने असली पहने थे। ऐश्वर्या ने पूरी फिल्म की शूटिंग में अलग-अलग भारी लहंगे पहने थे। हर एक लहंगा 10 किलो का कम से कम था।

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने फिल्म शाकुंतलम में 30 किलो का लहंगा पहना था। इसे पहनना सामंथा के लिए चलना भी मुश्किल था लेकिन उन्होंने पूरी फिल्म में बेहतरीन अभिनय से सभी का दिल जीता।

RELATED ARTICLES
New Delhi
moderate rain
22.4 ° C
22.4 °
22.4 °
94 %
4.6kmh
100 %
Sat
23 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular