33 C
New Delhi
Sunday, August 16, 2026
Homeज्योतिषPlants Astro Tips: अपनी राशि के अनुसार लगाएं घर में पेड़-पौधे, हो...

Plants Astro Tips: अपनी राशि के अनुसार लगाएं घर में पेड़-पौधे, हो जाएंगे मालामाल, हर समस्या होगी दूर

Plants Astro Tips: क्या आपको पता है की कुछ पौधे आपकी किस्मत भी बदल सकते हैं। पेड़-पौधे लगाने के दो लाभ हैं। पहला कारण यह है कि इन्हें लगाने से पर्यावरण को फायदा होता है और दूसरा कारण यह है कि पेड़—पौधे धार्मिक रूप से भी शुभ माने जाते हैं। आइए कुछ ऐसे पौधों के बारे में जानते है जिन्हें अगर अपनी राशि के हिसाब से घर या बाहर लगाया जाएं ,तो वो आपके लिए काफी शुभ संकेत ला सकते हैं।

Plants Astro Tips: हरियाली हर किसी को पसंद होती है। पेड़-पौधे केवल सेहत के लिए ही अच्छे नहीं होते, बल्कि ये आपके भाग्य के लिए भी अच्छे होते हैं। लोग अपने घरों या घर के बाहर हरे-भरे पेड़ लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है की कुछ पौधे आपकी किस्मत भी बदल सकते हैं। पेड़-पौधे लगाने के दो लाभ हैं।

पहला कारण यह है कि इन्हें लगाने से पर्यावरण को फायदा होता है और दूसरा कारण यह है कि पेड़—पौधे धार्मिक रूप से भी शुभ माने जाते हैं। आइए कुछ ऐसे पौधों के बारे में जानते है जिन्हें अगर अपनी राशि के हिसाब से घर या बाहर लगाया जाएं ,तो वो आपके लिए काफी शुभ संकेत ला सकते है ।

मेष राशि:

मेष राशि वाले लोगों को घर के बाहर आम का पौधा लगाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए यह बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोगों से बचने के लिए इस राशि के लोगों को आंवले का पौधा भी घर के बाहर लगाना चाहिए।

वृषभ राशि:

वृष राशि के लोगो के लिए अपने घर के आसपास गूलर, अशोक या जामुन का पेड़ लगाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और घर में सुख शांति का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बांस या बरगद का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है अपने शत्रु से भय पर विजय प्राप्त करने ले लिए मिथुन राशि के लोगों को अपने घर के मध्य या पीछे की ओर बांस या बरगद का पेड़ लगाना चाहिए।

कर्क राशि:

कर्क राशि के लोगों को अपने घर के बाहर आंवले या पीपल का पेड़ लगाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दोनों पेड़ों से रोग दूर होते है और मन शांत रहता है।

सिंह राशि :

सिंह राशि के लोगों के लिए घर के बाहर बरगद या जामुन का पेड़ लगाना शुभ रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पत्तियों से पित्त रोग दूर होते हैं और बौद्धिक प्रगति होती है।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालों को अमरूद और बेल का पौधा घर के बाहर या आसपास लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे वात रोग और शत्रु के भय दोनों दूर होते हैं।

तुला राशि:

तुला राशि के लोग मौलसिरी या चीकू का वृक्ष भी लगा सकते हैं। माना जाता है कि इन पौधों को लगाने से पूर्वजन्म के दोष दूर होते हैं। ऐसे में इस राशि वालों को ये दो पेड़ लगाने चाहिए।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के लोग घर के सामने या आसपास एक नीम का वृक्ष लगा सकते हैं। इससे उनकी प्रतिष्ठा बढ़ती है और वात रोग दूर होते हैं।

धनु राशि:

साथ ही, धनु राशि के लोगों को घर के बाहर कदंब या गुग्गल का वृक्ष लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति का ज्ञान और बुद्धि दोनों बढ़ता है।

मकर राशि:

मकर राशि के लोगों को अपने घर के सामने एक कटहल का पेड़ लगाना चाहिए। इससे धन, सुख और वैभव के साथ जुड़ी परेशानी दूर होती हैं। वहीं, पेड़ लगाने वाले व्यक्ति के घर में पैसे कभी कम नहीं होते।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के लोगों को शमी या आम का वृक्ष लगाना चाहिए। ये उनके लिए फायदेमंद है। इससे आदमी की आर्थिक स्थिति सुधरती है। इनकी दहलीज पर कंगाली कभी नहीं आती।

मीन राशि:

मीन राशि वालों को भी घर के सामने एक नीम का पेड़ लगाना चाहिए। इससे बीमारी का नाश और बुद्धि का विकास होता है।

पेड़ लगाने के नियम:

पेड़ पौधे लगाने से पहले हमें उनकी जानकारी होनी चाहिए। माना जाता है कि घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कभी पेड़ नहीं लगाना चाहिए। वहीं पौधों को ब्रह्म मुहूर्त या शाम के समय लगाना शुभ है।घर में दूधदार या कांटेदार पौधों को कभी नहीं लगाना चाहिए। नियम से रोज पेड़-पौधों को पानी देना भी अच्छा रहता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
66 %
4.6kmh
80 %
Sun
36 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
31 °
Thu
37 °

Most Popular