18.8 C
New Delhi
Friday, October 30, 2026
HomeदेशPM Modi at kaziranga park: काजीरंगा नेशनल पार्क में सुबह की सैर...

PM Modi at kaziranga park: काजीरंगा नेशनल पार्क में सुबह की सैर पर निकले पीएम मोदी, हाथी पर हुए सवार

PM Modi at kaziranga park: पीएम मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क के सेंट्रल कोहोरा रेंज के मिहिमुख क्षेत्र में पहुंचे। यहां पीएम ने हाथी की सवारी की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने उसी रेंज के अंदर जीप की भी सफारी की। इस दौरान पार्क निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पीएम मोदी के साथ थे।

PM Modi at kaziranga park: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 दिवसीय असम और अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर हैं। ऐसे में पीएम मोदी आज सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क घूमने के लिए निकले। वहां पर पीएम मोदी ने हाथी की सवारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी शनिवार सुबह—सुबह 5 बजे काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे। बता दें कि देश के पहले ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने काजीरंगा में रात्रि विश्राम किया और सुबह जंगल सफारी भी की।

करीब 2 घंटे रहे काजीरंगा नेशनल पार्क में:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम को असम के तेजपुर पहुंचे। यहा सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम का स्वागत किया। यहां पीएम मोदी ने रात्रि विश्राम किया और सुबह—सुबह नेशनल पार्क घूमने के लिए निकल गए। उनके काजीरंगा पहुंचने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी करीब 2 घंटे तक काजीरंगा नेशनल पार्क में रहे।

हाथी की सवारी:

बता दें कि पीएम मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क के सेंट्रल कोहोरा रेंज के मिहिमुख क्षेत्र में पहुंचे। यहां पीएम ने हाथी की सवारी की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पीएम मोदी ने उसी रेंज के अंदर जीप की भी सफारी की। इस दौरान पार्क निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पीएम मोदी के साथ थे।

‘स्टेच्यू ऑफ वेलोर’ का करेंगे अनावरण:

बता दें कि पीएम मोदी आज असम में ‘स्टैच्यू ऑफ वेलोर’ का अनावरण करेंगे। यह स्टेच्यू असम के अहोम साम्राज्य की शाबही सेना के प्रसिद्ध जनरल लाचित बोरफुकन की है। उन्होंने मुगलों को हराया था। बता दें कि पीएम मोदी जिस परियोजना का उद्घाटन करेंगे, उसमें लाचित और ताई-अहोम संग्रहालय भी शामिल है।

इसके साथ ही एक सभागार का निर्माण भी शामिल है, जिसमें 500 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा मिलने और रोजगार की संभावनाएं पैदा करना है।

मेलेंग में करेंगे दो परियोजनाओं का शिलान्यास:

इसके बाद पीएम मोदी जोरहाट जिले के मेलेंग मेटेली पोथार जाएंगे। यहां पर पीएम मोदी दो परियोजनाओंं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत करीब लगभग 18,000 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही वे यहां पर स्वास्थ्य, तेल और गैस, रेल जैसी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे पीएम-डिवाइन योजना के अन्तर्गत शिवसागर में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला रखेंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
18.8 ° C
18.8 °
18.8 °
86 %
1.8kmh
100 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular