24.2 C
New Delhi
Wednesday, October 28, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRadhika Merchant: राधिका मर्चेंट का हर लुक रहा बेहद ख़ास, देखिए तस्वीरें

Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट का हर लुक रहा बेहद ख़ास, देखिए तस्वीरें

Radhika Merchant: अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनियां राधिका मर्चेंट ने हर लुक में अपनी सादगी तो कभी ग्लैमरस अवतार से जीता दिल।

Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक जामनगर में हुए। इस दौरान हर फंक्शन में हर एक शख़्स बेहद ख़ास लुक में नज़र आया। अगर बात की जाए अंबानी की परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिक मर्चेंट के लुक की तो उन्होंने अपने हर एक लुक में ग्रेसफुल और एलिगेंट तरीके से पूरी लाइमलाइट बटोरी।

पूरा सोशल मीडिया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फ़ोटोज़ से भरा हुआ हैं। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाई रही। इन सभी तस्वीरों में अनंत की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींचा। राधिका ने अपने ग्लैमरस अवतार में बॉलीवुड हसीनाओं को भी फेल कर दिया।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने इस महीने की शुरुआत में अपने बेटे अनंत अंबानी और उनकी लव लाइफ राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग जश्न गुजरात के जामनगर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया। तीन दिन तक चले इस इवेंट में देश और दुनिया भर की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनियां राधिका मर्चेंट अपने हर एक लुक में ख़ास नज़र आईं।

राधिका मर्चेंट ने अपने प्री वेडिंग बैश के पहले दिन कस्टम-मेड वर्साचे आउटफिट पहना था। ये पिंक कलर की एम्बेलिश्ड ऑफ-शोल्डर ड्रेस थी।

इसे राधिका ने ईयररिंग्स के साथ पेयर किया था। राधिका का यह लुक काफी ग्लैमरस रहा।

राधिका मर्चेंट ने अपने प्री वेडिंग बैश के दूसरे दिन रेनबो ड्रेस में अपना जलवा बिखेरा। रेड होली फ्रिंज्ड हॉल्टर नेक वाली जॉर्जट मिनी ड्रेस में राधिका बहुत खूबसूरत दिखीं। इस ड्रेस को आशीष गुप्ता ने डिजाइन किया था।

प्री वेडिंग बैश के दौरान ‘जंगल फीवर’ थीम को फॉलो करते हुए ब्राइड-टू-बी राधिका मर्चेंट ने ब्लू कलर की टाइगर प्रिंट वाली ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग हैट भी पेयर किया।

राधिका ने प्री वेडिंग फंक्शन में फेमस डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के वॉर्डरोब से एक कस्टम-मेड आउटफिट भी पहना था। इसमें तीन रंग का चिकनकारी घाघरा शामिल है, जिसमें लाइट पिंक, ब्राउन और ब्लू-ग्रीन कलर का भी इस्तेमाल किया गया था। राधिका ने स्वीटहार्ट ब्लाउस पेयर किया था और कंधों पर एक केप भी ली हुई थी। साथ ही उन्होंने टू लेयर डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स से अपने लुक में चार चांद लगाए थे।

अपने प्री वेडिंग बैश में राधिका ने व्हाइट लॉन्ग फ्लेयर्ड डिटेल्ड एम्बेलिश्ड स्कर्ट भी पहनी थी, इसके साथ उन्होंने जैकेट टॉप पेयर किया था। जिसके साथ राधिका ने डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी किया।

प्री वेडिंग इवेंट के आखिरी दिन हस्ताक्षर सेरेमनी में राधिका बिल्कुल दुल्हन बन फंक्शन में पहुंची थीं।

वहाँ पर मौजूद सभी की निगाहें राधिका पर टिकी रही।

इस दिन उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के कलेक्शन से पेस्टल कलर का लहंगा पहना था।

जिस पर जरी और जरदोजी के साथ हाथ की कढ़ाई की गई थी। उन्होने इसके साथ दो नेट के दुपट्टे कैरी किए थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
33 %
1.2kmh
75 %
Wed
25 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
31 °

Most Popular