28 C
New Delhi
Friday, September 11, 2026
HomeदेशCongress First List: कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट,...

Congress First List: कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, वायनाड से राहुल गांधी, जानिए कौन-कहां से होगा उम्मीदवार

Congress First List: कांग्रेस ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है।

Congress First List: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहली लिस्ट में 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। इस सूची में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डॉ. शशि थरूर जैसे हाई प्रोफाइल नाम शामिल हैं। बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लगभग एक हफ्ते बाद कांग्रेस ने शुक्रवार अपनी सूची घोषित की है।

पहली लिस्ट में 15 सामान्य और 24 एससी/एसटी/अल्पसंख्यक

पार्टी ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। घोषित 39 उम्मीदवारों में से 15 सामान्य जाति से और 24 एससी/एसटी/अल्पसंख्यक से हैं।

हमारी प्राथमिकता लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को हराना’

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि हमारी प्राथमिकता अगले चुनाव में पीएम मोदी को हराने के लिए अधिकतम लोकसभा सीटें जीतना है। हमारा लक्ष्य कांग्रेस पार्टी के लिए अधिकतम संसद सीटें जीतना है।

सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

गुरुवार को नई दिल्ली में हुई कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई। बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ज़ूम के जरिए बैठक में शामिल हुए।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी सूची देखें:

छत्तीसगढ
जांगिर-चांपा (एससी): शिवकुमार डहरिया
कोरबा: ज्योत्सना महंत
राजनांदगांव:भूपेश बघेल
दुर्ग: राजेंद्र साहू
रायपुर: विकास उपाध्याय
महासमुंद: ताम्रध्वज साहू

कर्नाटक
बीजापुर (एससी): एचआर अलगुर
हावेरी: आनंदस्वामी गद्दादेवरा मठ
शिवमोग्गा: गीता शिवराजकुमार
हसन: श्रेयस पटेल
तुमकुर: एसपी मुद्दाहनुमेगौड़ा
मांड्या: वेंकटरामेगौड़ा (स्टार चंद्रू)
बेंगलुरु ग्रामीण: डीके सुरेश

केरल
कासरगोड: राजमोहन उन्नीथन
कन्नूर: के सुधाकरन
वडकारा: शफ़ी परम्बिल
वायनाड: राहुल गांधी
कोझिकोड: एमके राघवन
पलक्कड़: वीके श्रीकंदन
अलाथुर (एससी): राम्या हरिदास
त्रिशूर: के मुरलीधरन
चालकुडी: बेनी बेहनन
एर्नाकुलम: हिबी ईडन
इडुक्की: डीन कुरियाकोस
अलाप्पुझा: केसी वेणुगोपाल
मावेलिक्कारा (एससी): के सुरेश
पथानामथिट्टा: एंटो एंटनी
अट्टिंगल: अदूर प्रकाश
तिरुवनंतपुरम: शशि थरूर

लक्षद्वीप
लक्षद्वीप (एसटी): मोहम्मद हमदुल्लाह सईद

मेघालय
शिलांग (एसटी): विंसेंट एच पाला
तुरा (एसटी): सालेंग ए संगमा

नगालैंड
नागालैंड: एस सुपोंगमेरेन जमीर

सिक्किम
सिक्किम: गोपाल छेत्री

तेलंगाना
जहीराबाद: सुरेश कुमार शेतकर
नलगोंडा: रघुवीर कुंडुरु
महबूबनगर: चल्ला वामशी चंद रेड्डी
महबुबाबाद (एसटी): बलराम नाइक पोरिका

त्रिपुरा
त्रिपुरा पश्चिम: आशीष कुमार साहा

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
28 ° C
29.1 °
28 °
89 %
1kmh
23 %
Thu
29 °
Fri
33 °
Sat
31 °
Sun
36 °
Mon
35 °

Most Popular