29.1 C
New Delhi
Wednesday, August 12, 2026
Homeहेल्थलिवर डैमेज होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, तुरंत...

लिवर डैमेज होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 संकेत, तुरंत बदल लें अपनी ये 4 आदतें

लिवर डैमेज: क्या आपको पता है कि लिवर में खराबी आने पर शरीर में कुछ संकेत मिलने लगते हैं। इन संकेतों को समय पर पहचानकर बड़ी समस्या से बचा जा सकता है। समय पर ईलाज मिलने से आपकी लिवर की परेशानी दूर हो सकती है।

लिवर डैमेज: लिवर हमारे शरीर के प्रमुख अंगों में से एक है। कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ खाते हैं तो वह पचता नहीं है। यह लिवर कमजोर होने का लक्षण हो सकता है। अगर हमारे लिवर में कोई खराबी आ जाए तो कई बार यह जानलेवा भी हो सकता है।

जब किसी का लिवर कमजोर हो जाता है या डैमेज हो जाता है तो भूख न लगना, उल्टी, नींद न आना जैसी समस्याएं होने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि लिवर में खराबी आने पर शरीर में कुछ संकेत मिलने लगते हैं। इन संकेतों को समय पर पहचानकर बड़ी समस्या से बचा जा सकता है। समय पर ईलाज मिलने से आपकी लिवर की परेशानी दूर हो सकती है।

लिवर सिरोसिस का खतरा:

हमारे शरीर में लिवर एक छोटी फुटबॉल के आकार जैसा होता है। लिवर काम हमारे शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बहार निकालना और खाने को पचाने का होता है। ऐसे में अगर लिवर में खराबी आ जाए और वह ज्यादा वक्त तक बनी रहे तो लिवर सिरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है। जानते हैं ऐसे 5 संकेतों के बारे में, जो लिवर में गड़बड़ी होने पर दिखते हैं।

लिवर डिजीज के लक्षण:

लिवर में समस्याएं कई कारणों से हो सकती हैं, जैसे-वायरस का संक्रमण, एल्कोहल या मोटापा। कई बार लिवर में समस्या ज्यादा होने पर लिवर फेल्योर का खतरा भी रहता है। हालांकि समय पर ईलाज मिलने से समस्या ठीक भी हो जाती है। लिवर खराब होने पर निम्न लक्षण दिखार्द दे सकते हैं।

– स्किन और आंखों का पीला होना (पीलिया)
– स्किन में खुजली
– पेडू में दर्द और सूजन
– घुटनों, पैरों में सूजन आना
– डार्क यूरिन होना
– गंभीर थकान
– चक्कर और उल्टी
– भ्रम की स्थिति

तुरंत बदल लें ये आदतें:

बिना डॉक्टर की सलाह के दवा:
कई लोग खुद ही डॉक्टर बन जाते हैं और सर्दी, जुकाम या बुखार होने पर मेकिकल से जाकर बिना डॉक्टर की सलाह के खुद ही दवा ले आते हैं। ऐसा करना भी लिवर में समस्या का कारण बन सकता है। बिना डॉक्टर की सलाह के अपनी मर्जी से कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए। साथ ही ध्यान रखना चाहिए कि अगर आपने एल्कोहल ली है तो उस वक्त दवा ना लें।

मोटापा:
मोटापा भी लिवर में समसओं का कारण बन सकता है। वहीं जंक फूड या अनहेल्दी फूड हैबिट्स की वजह से भी लिवर डिजीज हो सकती है। कोशिश करें कि फास्ट फूड या जंक फूड ना खाएं। इसके साथ ही अपने वजन पर भी कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। ज्यादा वजन के कारण नॉनएल्कोहोलिक फैटी लिवर की बीमारी हो सकती है।

शराब:
लिवर में समस्या का सबसे बड़ा कारण अधिक शराब का सेवन भी हो सकता है। ऐसे में अगर आपको शरीर में लिवर खराब होने के संकेत दिखे तो तुरंत एल्कोहल से दूरी बना लें। रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के लिए दिन में एक और पुरुषों को दिन में 2 से ज्यादा ड्रिंक नहीं लेना चाहिए। अधिक शराब के सेवन से लिवर सिरोसिस का खतरा काफी बढ़ जाता है।

हाइजीन:
गंदगी के कारण भी लिवर डिजीज का खतरा रहता है। ऐसे में फूड एंड ड्रिंक हाइजीन बहुत जरूरी है। ध्यान रखें कि खाना बनाने या खने से पहले हाथों का अच्छी तरह से साफ करें। अगर कहीं पानी उपलब्ध ना हो या साफ पानी ना मिले तो बॉटल वाटर को प्रैफर कर सकते हैं। साथ हीि नियमित रूप से हाथों और दांतों को साफ करने की आदत डालें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
67 %
1.8kmh
64 %
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
35 °
Sat
34 °
Sun
34 °

Most Popular