20.7 C
New Delhi
Saturday, October 31, 2026
HomeमौसमWeather Update: उत्तर भारत में झमाझम बारिश, इन राज्यों में ओले-आंधी-पानी की...

Weather Update: उत्तर भारत में झमाझम बारिश, इन राज्यों में ओले-आंधी-पानी की चेतावनी

Weather Update: दिल्ली सहित उत्तर भारत में बीते दो दिनों से हल्की बारिश हो रही है। इस दौरान कई राज्यों में तेज हवा भी चल रही है। मौसम विभाग ने रविवार को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी।

Weather Update: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। शुक्रवार से ​राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में रूक रूककर बारिश हो रही है। शनिवार को भी कई राज्यों में हल्की बारिश का दौर जारी है। सुबह-सुबह हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। आईएमडी के मुताबिक, आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। हवा की स्पीड 40-50 तक रह सकती है।

दिल्ली-राजस्थान में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों में बारिश के साथ तेज हवा चलाने की संभावना जताई है। आईएमडी ने हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में शुक्रवार से हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार छह मार्च तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सात मार्च से मौसम बिल्कुल साफ होने के आसार हैं। राजस्थान में भी बीते दिनों से हल्की बारिश हो रही है। शनिवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कई जगह हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। राजस्थान में बारिश और बिजली गिरने अलग अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार का मौसम

बिहार की राजधानी में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे। पटना में रविवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। गया में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। बेगुसराय में गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृद्धि के आसार

आईएमडी के मुताबिक राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई। प्रदेश की राजधानी लखनऊ, मेरठ, बिजनौर, रामपुर, बरेली, गोरखपुर, रायबरेली सहित कई जगहों पर रविवार को भी बादल, आंधी और पानी का माहौल बना रहेगा। वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। लखनऊ सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से सैंकड़ों सड़के बंद

पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। बीते कुछ दिनों से बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में सर्दी का अहसास होने लगा है। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे से कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जारी है। बारिश-बर्फबारी के चलते 4 नेशनल हाईवे सहित 350 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में भारी बारिश बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.7 ° C
20.7 °
20.7 °
86 %
1.6kmh
0 %
Sat
26 °
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °

Most Popular