24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSurbhi Chandna Wedding: मेहंदी सेरेमनी में करण संग सुरभि ने ली ग्रैंड...

Surbhi Chandna Wedding: मेहंदी सेरेमनी में करण संग सुरभि ने ली ग्रैंड एंट्री

Surbhi Chandna Wedding: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना की मेहंदी सेरेमनी बीते दिन हुई। इस मौक़े पर सुरभि चंदना और करण शर्मा बेहद ही खुश दिखाई दिए। उनकी हमेशा के लिए एक साथ होने की ख़ुशी साफ़ उनके चेहरे पर साफ़ झलक रही थी।

Surbhi Chandna Wedding:  सुरभि चंदना अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ़्रेंड करण शर्मा को अपना हमसफ़र बनाने जा रही है। जिसके चलते उनकी शादी से पहले के फंग्शन शुरू हो चुके हैं। सुरभि और करण ने परिवारजनों और दोस्तों संग मेहंदी सेरेमनी को बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस मौक़े पर सुरभि चंदना अपने होने वाले पति करण के साथ ग्रीन लहंगा और नाक में नथ पहने दिखीं। हालाँकि दोनों ने मेहंगी के मौक़े पर हरे रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। 

इश्कबाज फेम एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा की दुल्हन बनने जा रही हैं। कपल जयपुर में एक रॉयल वेडिंग करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं? बीते दिन सुरभि की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसमें वह बेहद ही प्यारी दिखीं।

शुक्रवार को सुरभि चंदना और करण शर्मा की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हुए हैं। शनिवार को कपल की मेहंदी सेरेमनी हुई है। कपल की मेहंदी सेरेमनी की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। सुरभि चंदना और करण के मेहंदी की फ़ोटोज़ और वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस उन्हें इस शुभ मौक़े की बढ़-चढ़कर बधाई दे रहे हैं।

मेहंदी के मौक़े पर दूल्हा और दुल्हन ने बाहों में बाहें डाले एंट्री की। इस दौरान दोनों की ख़ुशी उनके चेहरे से झलक रही थी। इस दौरान कपल काफी रॉयल लग रहे थे। दौरान दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। लुक की बात करें तो, इस दौरान सुरभि ने ग्रीन कलर का लहंगा चोली पहना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी झूमके पहने हुए हैं। तो वहीं, इस लुक में सुरभि ने नाक में नथ पहनी हुई है। सुरभि का ये लुक काफी हटकर है। वहीं, दूल्हेराजा करण की बात करें तो उन्होंने बोटल ग्रीन कलर की शरवानी पहनी हुई है।

बता दें कि, सुरभि चंदना और करण शर्मा 13 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फाइनली अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल 3 मार्च को जयपुर के महल चोमू पैलेस में सात फेरे लेने वाले हैं। खास बात ये है कि इस महल में ही अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया की शूटिंग हुई थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
53 %
3.1kmh
20 %
Sat
27 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Most Popular