36.6 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
HomeएंटरटेनमेंटMovie March Release: मार्च में होंगी धमाकेदार फिल्में रिलीज, कुर्सी की पेटी...

Movie March Release: मार्च में होंगी धमाकेदार फिल्में रिलीज, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए

Movie March Release: मार्च का महीना शुरू हो चुका है इसलिए आप अपनी कुर्सी की पेटी जरा जोर से बांध लीजिए। क्योंकि इस महीने बॉक्सऑफिस पर कई धमाकेदार फिल्में होंगी रिलीज।

Movie March Release: इस साल मार्च का महीना मूवी लवर्स के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि मार्च मे आपको देखने को मिलेगी भरपूर कॉमेडी, हॉरर, एक्शन, थ्रिलर और रोमांस का जबरदस्त डोज। मार्च के महीने में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 

सबसे पहले बात करते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म ‘योद्धा’ की। यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालाँकि इस फ़िल्म से पहले भी सिद्धार्थ कई फ़िल्मों में एक सोल्जर का रोल प्ले कर चुके हैं। लेकिन उन्हें इस तरह के लोग में उनके फैंस देखना बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ वेब सीरीज़ के पहले पार्ट में पुलिस ऑफिसर के रोल में नज़र आए थे। इस सीरीज में उनको फैंस ने बेहद पसंद भी किया था। अब देखना है कि यह फ़िल्म उनके फ़िल्मी करियर में क्या नया मोड़ लेकर आती है।

अब बात करते हैं कूकूकूकूकू सॉन्ग के रिमिक्स पर अपनी कमर मटकाती तीन एयरहोस्टेस की कहानी की फ़िल्म ‘द क्रू’। इस फ़िल्म में करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू तहलका मचाती नजर आएँगी। मचअवेटेड फिल्म ‘क्रू’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फैंस में इस फ़िल्म को लेकर काफ़ी बज बना हुआ है। राजेश ए कृष्णन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

किरण राव के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘लापता लेडीज’ काफ़ी एंटरटेनिंग साबित होगी। इस फ़िल्म के ट्रेलर को देखकर यही लग रहा है कि यह फ़िल्म लोगों का खूब मनोरंजन करेगी। यह फ़िल्म 1 मार्च यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रवि किशन के रोल को फैंस बेहद पसंद कर रहे है।

अजय देवगन की मचअवेटेड सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ भी इसी महीने रिलीज़ होने जा रही है। इस फ़िल्म को विकास बहल ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फ़िल्म में अजय देवगन के अलावा आर माधवन, ज्योतिका, अंगद राज अहम रोल में नज़र आएँगे।

अदा शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुदीप्तो सेन ने डायरेक्शन में बनी फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

सितारों से सजी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इस फिल्म में सारा अली खान, करिश्मा कपूर, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी, डिंपल कपाड़िया, संजय कपूर सहित कई कलाकार नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
35 %
3.8kmh
0 %
Sun
36 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular