21.2 C
New Delhi
Friday, October 30, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAamir Khan: जानिए आमिर खान का दस साल का मास्टर प्लान क्या...

Aamir Khan: जानिए आमिर खान का दस साल का मास्टर प्लान क्या है

Aamir Khan: मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान ने शेयर किया है अपने अगले आने वाले 10 साल के मास्टर प्लान के बारे में ख़ास जानकारी। उन्होंने यब बात फिल्म ‘लापता लेडीज' के प्रमोशन के दौरान कही।

Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी एक्टिंग से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ़ में भी मिस्टर परफेक्निस्ट हैं। यही वजह है कि उन्होंने अभी से अपने आने वाले 10 साल का प्लान तय कर लिया है। यानी की मिस्टर परफेक्निस्ट ने एडवांस में भी सपने आने वाले समय पर सबकुछ कैसे और कब करना है यह तय कर लिया है।

आमिल खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर काफ़ी एक्साइटेड हैं। वह भले ही कई सालों में एक फ़िल्म करते हैं लेकिन वह फ़िल्म इतनी दमदार होती है कि उनकी आने वाली दूसरी फ़िल्म तक उस पहली फ़िल्म की चर्चा होती रहती है। जैसे कि आप फ़िल्म दंगल को ही ले लीजिए। यह फ़िल्म रिलीज़ हुए तक़रीबन सात साल हो गए होंगे, लेकिन लोग इस फ़िल्म को देखना और इसके बारें में चर्चा करना आज भी नहीं भूलते।

फ़िल्म ‘लापता लेडीज’ के प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने इस बात का खुलासा किया कि वे आने वाले 10 सालों में कैसे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे नए लोगों को मौका देंगे। जैसे की उन्होंने फ़िल्म दंगल में दिया था।

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्निस्ट का मैडल पा चुके एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर लाइमलाइट में  रहते हैं। मिर खान की इस फिल्म का नाम है ”लापता लेडीज” जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इन दिनों एक्टर भी बढ़-चढ़कर इस फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं।

‘लापता लेडीज’ फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म प्रमोशन के बीच एक्टर ने अपने 8 से 10 साल तक का प्लान फैंस के साथ शेयर किया है। आमिर ने कहा कि वो अगले दस सालों में अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए नए टैलेंट को मौका देंगे।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने बताया कि वो आने वाले समय में अपने आप को सब्सटेंशियल एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के लिए कमिटेड रखना चाहते हैं। आमिर ने आगे कहा कि वो एक्टिंग के साथ साथ अपने प्रोडक्शन हाउस पर भी ध्यान देना चाहते हैं। एक्टर ने यह भी कहा कि ‘मेरी कोशिश रहेगी कि मैं हर साल बतौर एक्टर एक फिल्म करूं। अपने प्रोडक्शन हाउस को लेकर आमिर ने कहा मैं चाहूंगा कि हर साल जितना हो सके मैं उतनी अच्छी कहानियों को प्रोड्यूस करूं। मैं अपने प्रोडक्शन हाउस को ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहता हूं जिससे नए लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।’

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को निर्देशिका और उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘धोबी घाट’ के बाद ये बतौर निर्देशक किरण राव की यह दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में नए टैलेंट्स को मौका दिया गया है। फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है जिनकी अदलाबदली हो जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं ये फिल्म समाज को एक सोशल मैसेज भी देती है। यह फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी।

‘लापता लेडीज’ का ट्रेलर भी कुछ समय पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। जिसे देखने के बाद इस फ़िल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फैंस ने इस ट्रेलर को भरपूर प्यार दिया। इतना ही नहीं बल्कि ‘लापता लेडीज’ फिल्म के गाने भी फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म के हर गाने को यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिले हैं। अब देखना ये है कि आमिर खान की ये फिल्म बड़े पर्दे पर कितना धमाल मचा पाती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
87 %
1.4kmh
100 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °

Most Popular