23.9 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeएंटरटेनमेंटPankaj Udhas Funeral: गजल गायक पंकज उधास का आज होगा अंतिम संस्कार

Pankaj Udhas Funeral: गजल गायक पंकज उधास का आज होगा अंतिम संस्कार

Pankaj Udhas Funeral: आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे पंकज उधास। इस बात की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर की है।

Pankaj Udhas Funeral: ग़ज़ल गायक पकंज उधास ने 26 जनवरी को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। दिवंगत गजल गायक का आज दोपहर को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपनी गजलों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं है। बीते दिन, 26 फरवरी को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वे लंबे समये से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से झूझ रहे थे। पंकज उधास के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स और फैंस पंकज के निधन से गमगीन हैं और उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं। वहीं दिवंगत गजल गायक का मंगलवार यानी आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंकज की बेटी नायाब उधास ने नम आंखों से उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की है।

आज गजल गायक पंकज उधास पंचतत्वों में विलिन हो जाएंगें। दिवंगत गजल गायक की बेटी नायाब उधास ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी शेयर की। नायाब ने लिखा, ‘पद्मश्री पंकज उधास की प्रेमपूर्ण स्मृति में, बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को उनके निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं। अंतिम संस्कार मंगलवार, 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा, स्थान: हिंदू श्मशान, वर्ली (मुंबई) लैंडमार्क ऑपोजिट, फोर सीजन्स: डॉ. ई म्यूज़ रोड. वर्ली, उधास परिवार।’

बता दें कि पंकज उधास का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके कर्माइकल रोड स्थित बंगले पर तकरीबन 11-11.15 बजे लाया गया था। तकरीबन ढाई बजे तक दिवंगत गजल गायत के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा और फिर 3 बजे के बाद वर्ली के हिंदू शमशान भूमि पर उनकी अंतिम क्रिया की शुरुआत की जाएगी।

भजन गायक अनूप जलोटा ने दिवंगत गजल गायक के साथ अपने करीबी रिश्ते को याद किया और वे भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना दोस्त खो दिया है। लोगों ने पंकज उधास को खो दिया है, एक महान गजल गायक को खो दिया है। मैंने अपना दोस्त खो दिया है। पंकज (उधास), तलत (अजीज) और मैं की तिकड़ी थी बहुत प्रसिद्ध। हमने साथ में कई संगीत कार्यक्रम किए। मुझे पंकज उधास के निधन पर बहुत दुख है। उन्होंने ग़ज़ल को घर-घर तक पहुंचाया और लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई। यह एक महान योगदान था और इसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।’

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी पंकज उधाल को भावभीनी श्रद्धांजली दी है। अजय देवगन ने भी एक मार्मिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत गायक की मधुर आवाज और संगीत उद्योग में उनके पीछे छोड़े गए खालीपन को दर्शाया। अजय ने लिखा, ‘कई लोगों की तरह, मुझे भी पंकज सर की आवाज़ और संगीत में सांत्वना मिली. उनकी बहुत याद आएगी’।

जॉन अब्राहम ने दिवंगत गायक संग अपनी एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजली दी। जॉन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘’जब मैं नया-नया आया था तब आपने मुझे अपने करीब रखा था. आप कई मायनों में मेरे गुरु हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। मैं हमेशा आपको याद करूंगा।’ इनके अलावा मनोज बाजपेयी, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित नेने, अभिषेक बच्चन, अर्जुन रामपाल, सनी देओल, अनुपम खेर, सोनू निगम, अनुराग ठाकुर और बाक़ी कई हस्तियों ने भी पंकज उधास को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
75 %
2.9kmh
2 %
Thu
33 °
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
34 °

Most Popular