29.1 C
New Delhi
Thursday, August 20, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSalman Khan: दबंग का स्वैग देख फैंस हुए क्रेज़ी

Salman Khan: दबंग का स्वैग देख फैंस हुए क्रेज़ी

Salman Khan: सलमान खान के करोड़ों दीवाने हैं। जब भी सलमान कहीं पब्लिक प्लेस पर निकलते हैं तो उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों की भड़ी इकट्ठा हो जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा मुंबई एयरपोर्ट पर देखने को मिला।

Salman Khan: बॉलीवुड दबंग खान के करोड़ों फैंस हैं। वो जहां भी जाते है फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेक़रार हो जाते हैं। ऐसा हूी कुछ नजारा मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिया जब दबंग खान एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उन्हें बच्चों ने घेर लिया। उनका यह वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाईजान सलमान खान जहां भी जाते हैं उनसे मिलने के लिए उनके फैंस इकट्ठे हो जाते हैं। सलमान खान का स्वैग ही ऐसा है कि हर कोई उनसे इंप्रेस हो जाता है। सलमान खान अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं, फिर चाहे वो किसी भी ऐजग्रूप का हो। सल्लू मियाँ अपनी फ़िल्म की शूटंग करके मुंबई लौटे तो एयरपोर्ट में उनके सिंपल स्टाइल पर बच्चे फ़िदा हो गए। सलमान ने बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर मुलाकात भी की और उनसे हाथ भी मिलाया।

वैसे भी सलमान बिंग ह्यूमन का नेचर अपनाते हैं। ऐसे में जब बात फैंस की आती है तो वो सेल्फ़ी लेने के लिए किसी को भी मना नहीं करते हैं। और अगर वो फ़ैन छोटे-छोटे मासूम बच्चे हो तो फिर तो कहना ही क्या। सलमान की फ़िल्में भी उनके नेचर को दर्शाती हैं। क्योंकि उनकी ज़्यादातर फ़िल्में फ़ैमिली वैल्यू का पाठ पढ़ाती है। सलमान की फ़िल्में हर ऐजग्रूप के लोग देखते है और एंजॉय भी करते हैं।

सलमान खान बीते कुछ समय से अपनी किसी अनाम फ़िल्म की शूटिंग के लिए दुबई में थे। साथ ही वो सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में अपने भाई सोहेल खान की टीम का सपोर्ट करने के लिए भी दुबई गए हुए थे। सलमान अब इंडिया वापस लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वीट जेस्चर फैंस को पसंद आ रहा है। सलमान के इस स्वैग को देखकर तो बच्चे भी उनके लुक्स के दीवाने हो गए हैं।

दरअसल, सलमान खान का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एयरपोर्ट से बाहर जाने की कोशिश कर रहे हैं। वहां कुछ बच्चे उनसे मिलने की कोशिश करते हैं। सलमान उन्हें देखकर मुस्कुराते हैं और सभी से एक एक करके हाथ मिलाते हैं। सलमान से मिलकर वीडियो में बच्चे बहुत खुश नजर आ रहे हैं। जैसे उन्हें उनका खुदा मिल गया हो।

सलमान खान ने डेनिम और ब्लैक टी-शर्ट के साथ ऑलिव कलर की शर्ट पहनी हुई है। उसके साथ उन्होंने कैप लगाई हुई है। सलमान की कैप ही उनका पूरे लुक को हाईलाइट कर रही है।सलमान खान के इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा ‘बड़े दिल वाला सल्लू’। तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा ‘सल्लू भाई तो सच में ही सबका भाईजान है।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार टाइगर 3 में नजर आए थे। सूत्रों की माने तो सलमान फ़िल्म ‘पठान 2’ में नज़र आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
79 %
2.6kmh
36 %
Thu
36 °
Fri
40 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular