28 C
New Delhi
Friday, September 18, 2026
HomeएंटरटेनमेंटPankaj Udhas Songs: गजल सम्राट इन बॉलीवुड गानों की बने थे आवाज

Pankaj Udhas Songs: गजल सम्राट इन बॉलीवुड गानों की बने थे आवाज

Pankaj Udhas Songs: ग़ज़ल सम्राट पंकज उधास अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर मरने के बाद भी राज करेंगे। लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन 26 जनवरी की सुबह कैंसर की वजह से हो गया था।

Pankaj Udhas Songs: अपनी मधुर आवाज़ से लोगों के दिलों के तार छेड़ने वाले लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास के निधन से हर कोई दुखी है। पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। पंकज उधास हमेशा अपने गानों से फैंस के बीच ज़िंदा रखेंगे। आइए पंकज उधास की 10 फेमस गजलों पर नजर डालते हैं।

अपने पूरे सिंगिंग करियर में पंकज उधास ने कई मशहूर गजलों को अपनी आवाज दी है। पंकज उधास का पहला एल्बम साल 1980 में आया था जिसका नाम था ‘आहट’। उनका यह एल्बम बेहद फ़ेमस हुआ था। उनके फैंस आज भी उनकी ग़ज़लें सुनना पसंद करते हैं। आइए उन्हें याद करते हुए आज उनके टॉप फेमस गानों और गजलों पर नजर डालते हैं।

‘चांदी जैसे रंग है तेरा सोना जैसे बाल एक तू ही धनवान है गोरी बाकी सब कंगाल’। फिल्म ‘एक ही मकसद’ के इस गाने को पंकज उधास ने अपनी आवाज़  देकर ज़िंदा कर दिया था। ये फिल्म साल 1988 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में ओम पुरी समेत दिव्य राणा, डैनी डेन्जोंगपा ने बेहतरीन अभिनय किया था। बता दें कि यूट्यूब पर इस गाने को तकरीबन 1.6 मिलियन बार देखा जा चुका है।

सबसे फ़ेमस और फैंस की पसंदीदा ग़ज़ल है ‘चिठ्ठी आई है आई है चिठ्ठी आई है’। ये गाना फिल्म ‘नाम’ का है। इसी गाने से पंकज उधास को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। यह फ़िल्म उस समय की सुपर-डुपर हिट थी। संजय दत्त, अमृता सिंह और कुमार गौरव स्टारर ये फिल्म साल 1986 में रिलीज हुई थी।

‘और आहिस्ता कीजिए बातें धड़कने कोई सुन रहा होगा’ पंकज उधास का ये एल्बम साल 1988 में रिलीज हुआ था। इस गाने को लेकर फैंस के क्रेज़ की बात की जाए तो 90’s में इस गाने को लोग वॉकमैन पर सुना करते थे। यूट्यूब पर इस गाने को 48 करोड़ व्यूज़ मिल चुके हैं।

‘आप जिनके करीब होते’ साल 1984 में पंकज उधास ने इस गजल में अपनी गायकी से जान फूंक दी थी। इसे आज भी उनके फैंस सुनना पसंद करते हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

साल 1981 में आए ‘घुंघरू टूट गए’ इस गाने को पंकज उधास ने अपनी आवाज से सजाया था। इस गान को यूट्यूब पर अबतक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

‘छुपाना भी नहीं आता जताना भी नहीं आता’ ये गाना 1993 में रिलीज़ हुई शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘बाजीगर’ का है। इस गाने को म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था और बोल रानी मलिक के थे।

‘जिएं तो जिएं कैसे बिन आपके’ पंकज उधास का गाया ये गाना साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘साजन’ का है। वैसे तो इस फ़िल्म के सभी सॉन्ग अच्छे हैं, लेकिन इस सॉन्ग की बात ही अलग है। इस फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित लीड रोल निभाया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28 ° C
28 °
27.1 °
78 %
4.1kmh
0 %
Fri
33 °
Sat
34 °
Sun
40 °
Mon
40 °
Tue
40 °

Most Popular