21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
HomeएंटरटेनमेंटUrvashi Rautela Gold Cake: उर्वशी रौतेला को गिफ़्ट में मिला सोने का...

Urvashi Rautela Gold Cake: उर्वशी रौतेला को गिफ़्ट में मिला सोने का केक

Urvashi Rautela Gold Cake: उर्वशी रौतेला को बर्थडे पर गिफ्ट में 3 करोड़ का सोने का केक गिफ़्ट में मिला। जानिए किसने दिया है इतना महंगा केक।

Urvashi Rautela Gold Cake: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस मौक़े पर उनको कई गिफ़्ट मिले, लेकिन सबसे हटकर उन्हें गिफ़्ट सिंगर और रैपर हनी सिंह ने दिया। दरअसल, उर्वशी के बर्थडे पर यो यो हनी सिंह ने उन्हें सोने का केक गिफ्ट में दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के हुस्न के दीवाने कई हैं। इन्हीं दीवानों की लिस्ट में अब एक नाम सिंगर यो यो हनी संग का भी जुड़ गया है। 25 फ़रवरी को उर्वशी ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस ख़ास मौक़े को हनी सिंह ने और भी शानदार बना दिया। उन्होंने उर्वशी को पूरे 3 करोड़ का गोल्डन केक गिफ़्ट में दिया।

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 70.3 मीलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी हर एक क्लिक सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती है। उनके हुस्न के करोड़ों दीवाने हैं और अब इस लंबी लिस्ट का हिस्सा बन चुके है यो यो हनी सिंह। आप ख़ुद ही सोचिए भला आज की महंगाई के ज़माने में कौन किसके 3 करोड़ का गोल्डन केक तोहफ़े में देता है। 

उर्वशी ने 25 फरवरी को अपना 30वां बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाया। जिसकी फोटो और वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड की हैं। उनकी यह फ़ोटो और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उर्वशी के 30वें बर्थडे पर हनी सिंह ने उन्हें सोने का केक देकर इस दिन को और भी यादगार बना दिया है।

उर्वशी का बर्थडे केक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वैसे ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक्ट्रेस को सोने का केक मिला हो। केक देखने के बार फैंस लगातार उर्वशी से सवाल कर रहें हैं कि ‘केक खाना है या रखना है’।

हनी सिंह ने खुद इस बात का खुलासा किया कि ये केक पूरे 24-कैरेट गोल्ड का है। रैपर ने यह भी कहा कि ‘मैं इस स्पेशल ओकेशन में कुछ खास देना चाहता था। मैंने उन्हें केक दिया जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है। मैं इस केक कटिंग मूमेंट को यादगार बनाना चाहता था कि लोगों को याद रहे किसी ने अपने को-स्टार के लिए ऐसा कुछ किया था। वो अपने काम में बहुत माहिर हैं और इस तरह का ट्रीटमेंट वो डिसर्व करती हैं।’

वैसे उर्वशी रैपर हनी सिंह के एक म्यूज़िक वीडियो का हिस्सा भी रह चुकी है। ‘लव डोज’ नाम का यह म्यूज़िक वीडियो फैंस को बेहद पसंद भी आया था। उर्वशी ने अपने केक कटिंग सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में उन्होंने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है जिसमें वह गॉर्जियस लग रही हैं। उर्वशी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-‘लवडोज 2 के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन।’

उर्वशी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहें हैं। तो कुछ यूजर्स जमकर उन्हें टोन्ट कस रहें हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘इसको खाना है या रखना है, 24 कैरेट गोल्ड का है तो।’ तो वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा- गोल्डन केक, ओह माई गॉड।’

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
73 %
1kmh
4 %
Tue
25 °
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
35 °

Most Popular