34.8 C
New Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeमौसमWeather Update : यूपी में वज्रपात से पांच की मौत, बिहार सहित...

Weather Update : यूपी में वज्रपात से पांच की मौत, बिहार सहित इन राज्‍यों में बिजली, तूफान और बारिश का अलर्ट

Weather Update : उत्तर भारत सहित देशभर में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। उत्‍तर प्रदेश में मौसम का कहर देखने को मिला। यूपी में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई। यूपी और बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update : देशभर में एक बार फिर मौसम बदल गया है। कड़ाकड़ी ठंड से राहत मिली है। इसके साथ मौसम विभाग ने कई राज्‍यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्‍यों में बारिश के साथ ओले भी गिरे है। यूपी में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई है। ओलावृष्टि से किसानों की तैयारी फसल बर्बाद हो गई। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज हवा और बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव के चलते दो दिन से बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से रात का न्यूनतम तापमान अचानक से बढ़ गया है।

यूपी में वज्रपात से पांच की मौत

उत्‍तर प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट ली है। पूर्व-मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, ओलावृष्टि होने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज सहित करीब 20 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में एक्यूआई 200 पार

दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में सुबह पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और शहर के कुछ हिस्सों में थोड़ी धुंध छा गई। बारिश नहीं होने के कारण अभी प्रदेश के शहरों की हवा खराब चल रही है। इसमें गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 343 तक पहुंच गया। इसके अलावा दिल्ली के साथ लगते शहरों का एक्यूआई भी 200 से ऊपर रहा। इस हफ्ते दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार सहित इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत समेत देशभर में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज हवा और बारिश हो सकती है। आईएमडी का कहना है कि आज पूर्वी भारत के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तूफान की गतिविधि होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम में तेज हवाएं चलेंगी और इसके साथ ही बारिश की बौछारें भी पड़ेंगी. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली भी गिरने की संभावना है.

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के आसार

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने की संभावना है। एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ मजबूत हाेेता नजर आ रहा है। निजी एजेंसी स्काइमेट ने 18 से 21 तक पहाड़ों पर भारी बरसात और बर्फबारी की आशंका जताई है। इसके साथ 20 फरवरी को दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से कम हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
49 %
3.6kmh
100 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
30 °
Wed
28 °
Thu
28 °

Most Popular