32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
HomeएंटरटेनमेंटBollywood Celebs Valentine: इन हसीनाओं को वैलेंटाइन पर मिले करोड़ों के तोहफ़े

Bollywood Celebs Valentine: इन हसीनाओं को वैलेंटाइन पर मिले करोड़ों के तोहफ़े

Bollywood Celebs Valentine: वैलेंटाइन वीक के इस मौक़े पर बॉलीवुड की इन हसीनाएं को अपने पार्टनर से मिल चुके हैं करोड़ों के महंगे तोहफे। जिनको जानकर आप दांतों तले उँगलियाँ ज़रूर दबा लेंगे।

Bollywood Celebs Valentine: वैलेंटाइन वीक का क्रेज़ जहां आम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, वहीं इस प्यार भरे मौसम को और भी रंगीन बना दिया है बॉलीवुड की इन सेलिब्रिटीज़ ने। बॉलीवुड सेलेब्स वैलेंटाइन को एक त्योहार की तरह ही मनाते हैं और इस मौक़े पर ये सेलेब्ल अपने पार्टनर को इतने एक्सपेंसिव गिफ़्ट देते हैं, जिनके बारे में हम और आप सोच भी नहीं सकते। किसी ने Burj Khalifa में खरीदा अपनी बीवी के लिए फ्लैट तो किसी को मिली करोड़ों की रिंग।

बॉलीवुड की कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्हें अपने पार्टनर से कई महंगे तोहफे मिल चुके हैं। सबसे पहले बात करते हैं पटौदी ख़ानदान के 10वें नवाब सैफ़ अली खान की। सैफ़ की बेगम और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फैंस का सबसे फ़ेवरेट कपल है। हालाँकि सैफ़ अक्सर अपनी लेडी लव करीना को कई महँगे तोहफ़े देते रहते हैं। लेकिन वैलेंटाइन के मौक़े को ख़ास बनाने के लिए सैफ़ ने करीना को बुलगारी ब्रैंड की एक कीमती अगूंठी गिफ्ट की थी। जिसकी क़ीमत का आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते।

अब बात करते हैं बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की। आलिया को अपने पति रणबीर से एक्सपेंसिव गिफ्टेस मिलते रहते हैं। सूत्रों की माने तो शादी से पहले रणबीर कपूर ने आलिया को वेलेंटाइन डे पर लग्जरी ब्रांड ‘चोपर्ड’ का एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत करोड़ों में थी।

बॉलीवुड से हॉलीवुड में जा बसी सबकी चहेती स्टार प्रियंका चोपड़ा को तो आए दिन कोई ना कोई गिफ़्ट उनके हबी निक जोनस देते रहते हैं। शादी से पहले निक जोनस ने प्रियंका को वेलेंटाइन डे पर ‘टिफनी एंड कंपनी’ ब्रैंड का कीमती नेकलेस सेट गिफ्ट किया था। जिसकी क़ीमत करोड़ों में है।

बॉलीवुड की स्माइली फ़ेस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जिस तरह से अपनी एक्टिंग के ज़रिए लोगों के चेहरे पर स्माइल लाती रहती हैं। ठीक उसी तरह से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की लाइफ़ अनुष्का से शादी के बाद ख़ुशियों से भर गई है। यही वजह है कि विराट भी अपनी धर्मपत्नी को खुश करने का एक भी मौक़ा हाथ से नहीं गवाते हैं। इसलिए वह हर एक ख़ास मौक़े पर अनुष्का को महँगे से महँगा तोहफ़ा गिफ़्ट करते रहते हैं। अनुष्का शर्मा को विराट कोहली ने ‘वैलेंटाइन डे’ पर रूबी नेकलेस गिफ्ट किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की बात की जाए तो एक्ट्रेस के पति एक डायमंड व्यापारी हैं, जिन्हें ज्वैलरी की भला क्या कमी है। इसलिए शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने उन्हें वैंलेटाइन डे पर दुबई के बुर्ज खलीफा में 19वीं फ्लोर पर एक लग्जरी घर तोहफे में दिया था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
29 %
2.1kmh
81 %
Sat
33 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular