27.4 C
New Delhi
Wednesday, September 30, 2026
HomeएंटरटेनमेंटVicky Kaushal Injury: विक्की कौशल हुए ज़ख़्मी, फ़िल्म ‘छावा’ के सेट पर...

Vicky Kaushal Injury: विक्की कौशल हुए ज़ख़्मी, फ़िल्म ‘छावा’ के सेट पर लगी चोट 

Vicky Kaushal Injury: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का हाल है बेहाल। उनके फैंस भी बेहद दुखी हैं क्योंकि फिल्म 'छावा' की शूटिंग करते वक़्त एक्टर के हाथ पर इतनी तेज़ चोट लगी की अब उनके हाथ पर डॉक्टर्स को प्लास्टर चढ़ाना पड़ा।

Vicky Kaushal Injury:  उर्री एक्टर विक्की कौशल के फैंस और विक्की की पत्नी कैटरीना कैफी इन दिनों बेहद दुखी हैं। जिसका कारण हैं ख़ुद विक्की। दरअसल, फ़िल्म ‘छावा’ की शूटिंग के दौरान विक्की बुरी तरह से घायल हो गए। उनके बांय हाथ पर इतनी तेज़ी से चोट लगी कि नौबत हाथ पर प्लास्टर चढ़ाने की आ गई।

हालाँकि ज़्यादातर फ़िल्मों में स्टंट सींस करने के लिए निर्माता-निर्देशक बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन विक्की की ख्वाहिश थी कि वह इस फ़िल्म में अपने स्टंट सींस ख़ुद ही करेंगे। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई एक्टर फ़िल्म के स्टंट सीन करते वक़्त कोई एक्टर घायल हुआ हो। फिल्मों के सेट पर अक्सर स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड एक्टर्स घायल होते रहे हैं।

स्टंट सींस के दौरान चोट लगने वाले एक्टर्स की लिस्ट में अब विक्की कौशल का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल  एक्टर को उनकी अपकमिंग फिल्म छावा के सेट पर एक सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान चोट गई। इस बात से विक्की के घरवाले, रिश्तेदार, दोस्त, फैंस और तो और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ़ भी बेहद दुखी हैं।


ऐसा फ़िल्म प्रमोशन के लिए नहीं कहा जा रहा है कि विक्की को चोट लगी है, बल्कि यह सच है। दरअसल, विक्की कौशल ‘छावा’ के लिए एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। एक्टर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में विक्की के बाएं हाथ पर प्लास्टर बंधा हुआ नजर आ रहा है और वह अपनी कार से बाहर निकलकर अपने घर की ओर जाते हुए दिख रहे है।

इस चोट के बाद विक्की कुछ महीनों तक रेस्ट पर हैं। फ़िल्म ‘छावा’ की शूटिंग अब विक्की के रिकवरी के बाद फिर से शुरू होगी।एक्टर के हाथ पर चढ़े प्लास्टर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं और उनके स्पीडी रिकवरी की विश कर रहे हैं।


विक्की कौशल हाल ही में ‘सैम बहादुर’ में नजर आए थे, जो कि बेहद शानदार फ़िल्म थी। विक्की की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की गई। वहीं चोट लगने से पहले विक्की छावा की शूटिंग में बिजी थे। हाल ही में विक्की ने इंस्टाग्राम पर बिहाइंड द सीन के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट ‘छावा’ की झलक शेयर की थी।

बता दें कि ‘छावा’ एक हिस्टोरिकल ड्रामा है जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल ने फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे हैं और उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका में रश्मिका मंदाना हैं।

फिल्म में विक्की और रश्मिका के अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और मुगल राजकुमार की भूमिका निभाने वाले नील भूपालम भी हैं। फ़िल्म की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है लेकिन फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।you

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
61 %
0.9kmh
0 %
Wed
28 °
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °

Most Popular