24.6 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
HomeएंटरटेनमेंटYami Gautam Pregnancy: ख़ुशख़बरी मां बनने वाली हैं यामी गौतम, बच्चे की...

Yami Gautam Pregnancy: ख़ुशख़बरी मां बनने वाली हैं यामी गौतम, बच्चे की किलकारियों से गूंज उठेगा घर

Yami Gautam Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम जल्द ही माँ बनने वाली हैं। तो वहीं बच्चे के पापा बनने वाले आदित्य धर ख़ुशी से झूम रहें हैं। फैंस दे रहें हैं ढेरों बधाइयां।

Yami Gautam Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और आदित्य धर के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां यामी प्रेग्नेंट हैं। उनकी प्रेगनेंसी को साढ़े पाँच महीने पूरे हो चुके हैं। यानी की मई या फिर जून के महीने में यामी और आदित्य का घर बच्चे की किलकारियों से गूंज उठेगा।

जैसा की आपको पता है कि यामी की प्रेग्नेंसी को साढ़े पांच महीने हो चुके हैं। ऐसे में यामी के पति आदित्य और उनके सभी घरवाले और रिश्तेदार उनका बेहद ख़्याल रख रहें हैं। हालाँकि प्रेग्नेंसी की खबर अभीतक यामी और आदित्य ने छुपा रखी थी। ऐसा उन्होंने घरवालों के कहने पर किया था, ताकि माँ और बच्चे को किसी की नज़र ना लगे।
हाल ही में यामी गौतम पति आदित्य धर के साथ पब्लिक में स्पॉट हुई थीं। उसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी थीं क्योंकि वो दुपट्टे से अपने पेट को छुपाती नजर आईं थीं। फ़ोटो में उनका बेबी बंप साफ़ दिखाई दिया। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी जल्द ही अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का प्रमोशन करने वाली हैं। ’आर्टिकल 370’ में यामी गौतम मैं लीड में नज़र आएँगी। बता दें कि इस फिल्म को आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

बता दें यामी और आदित्य ने 2 साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। यानी की यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के सेट पर हुई थी और वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। अब शादी के 3 साल बाद ये कपल पेरेंट्स बनने वाला हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.6 ° C
24.6 °
24.6 °
27 %
1.5kmh
0 %
Mon
25 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
31 °

Most Popular