30.4 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSaifeena: फैंस का इंतज़ार ख़त्म, फिर से साथ नज़र आएगी सैफीना की...

Saifeena: फैंस का इंतज़ार ख़त्म, फिर से साथ नज़र आएगी सैफीना की जोड़ी

Saifeena: सैफीना के फैंस के लिए है ख़ुशख़बरी क्योंकि कई सालों के इंतज़ार के बाद अब जल्द ही सैफ़ और करीना एक फ़िल्म में साथ काम करते नज़र आएँगे।

Saifeena: पटौदी ख़ानदान के 10वें नवाब सैफ़ अली खान और उनकी रियल लाइफ़ बेगम करीना कपूर खान अब एक बार फिर से फ़िल्मी प्रोजेक्ट में साथ नज़र आने वाले हैं। इस बात का खुलासा ख़ुद एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर ने किया। एक इंटरव्यू के दौरान सैफीना ने बताया कि वे जल्द ही किसी धमाकेदार प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे।

सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फ़ेमस कपल में से एक हैं। इन दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफ़ी तगड़ी है। यही वजह है कि सैफीना किसी प्रोजेक्ट में फिर से साथ काम करेंगे, ताकि उनके फैंस खुश हो जाएँ। 

हालाँकि सैफ़ और करीना ने पहले भी कई फ़िल्मों में काम किया है। जैसे कि ‘टशन’, ‘एजेंट विनोद’ और ‘कुर्बान’। लेकिन अफ़सोस की बात उनकी ये फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाईं। लेकिन कई सालों बाद अब दोनों एक फ़िल्म प्रोजेक्ट में साथ नज़र आएँगे। 

सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे दोनों एक साथ नए प्रोजेक्ट में बेहद ही ख़ास रोल में दिखाई देंगे। इस प्रोजेक्ट को फाइनल किया जा रहा है। सैफ़ ने बताया ‘हम दोनों साथ में कुछ करने के बारे में सोच रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में हम दोनों शादीशुदा हैं। हम दोनों मिलकर वास्तव में कुछ नया करने जा रहे हैं। इसमें हम दोनों पति-पत्नी का किरदार निभाने वाले हैं, इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है।’

आख़िरकार बेबो कैसे पीछे रह सकती हैं। सैफ़ की इतनी जानकारी देने के बाद करीना ने कहा, ‘लंबे समय के बाद हम दोनों एक-साथ काम करने वाले हैं। एक-साथ काम करना काफी मजेदार होने वाला है। जैसे कि जब हम अभिनेता के रूप में भी सहज होते हैं और कुछ अलग करते हैं।’ 

ख़बर तो ये भी है कि सैफ़ और करीना अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफ़ी सीरियस हैं। इसलिए इन दोनों ने यह ही तय किया है कि जब तक उनकी इस नई फ़िल्म की शूटिंग चलेगी वह एक साथ एक कमरे में नहीं रहेंगे। कुछ भी हो लेकिन सैफीना के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट से उनके फैंस बेहद खुश हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘सिंघम-3’ में नजर आएंगी। इसके अलावा हाल ही में करीना की पहली ओटीटी फ़िल्म ‘जाने जां’ रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में करीना ने जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम किया था।

अब जल्द ही बेबो ‘द क्रू’ फिल्म में नजर आएंगी। इस फ़िल्म के टीजर ने ही सबको हिलाकर रख दिया है, तो सोचिए जरा जब फ़िल्म आएगी तो क्या हाल होगा। बता दें कि फ़िल्म ‘द क्रू’ में करीना के अलावा तब्बू, दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन नज़र आएँगे। 

वहीं, सैफ अली खान की आगामी फिल्मों की बात करें, तो वे फिल्म ‘देवरा’ पार्ट एक में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता भहीरा के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
21 %
3.7kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular