25.2 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSita in Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' में साईं पल्लवी हुईं रिप्लेस,...

Sita in Ramayana: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में साईं पल्लवी हुईं रिप्लेस, जानिए किस एक्ट्रेस ने छीना है सीता का रोल

Sita in Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी एपिक फिल्म 'रामायण' बनाने जा रहे हैं। यहाँ तक की इस फ़िल्म की कास्ट भी तय कर दी गई है, लेकिन एंड वक़्त पर फ़िल्म निर्माता-निर्देशक ने फ़िल्म में सीता के रोल के लिए अब साईं पल्लवी की जगह किसी और एक्ट्रेस का चयन कर लिया है। जानिए वो कौन हैं जो अब माता सीता के रोल में नज़र आएँगी।

Sita in Ramayana: फिल्म ‘दंगल’ से कई महीनों बॉक्स ऑफिस पर धुआँधार कमाई कर चुके निर्देशक नितेश तिवारी अब एपिक ग्रंथ ‘रामायण’ पर एक फ़िल्म बनाने जा रहें हैं। जिसकी ख़बर कई महीनों से बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई है। इस फ़िल्म की स्टारकास्ट भी लगभग तय की जा चुकी है। लेकिन फ़िल्म की शूटिंग से ठीक कुछ दिन पहले ही फ़िल्म निर्देशक ने सीता के रोल के लिए अब किसी और एक्ट्रेस को सेलेक्ट कर लिया है।

सूत्रों की मानें तो जहां पहले इस फ़िल्म में सीता के रोल के लिए साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी को लिया जा रहा था, वहीं अब सीता के रोल में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिखाई देंगी। वह कौन हैं बताते है, लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए कि इस फ़िल्म को दो पार्ट में रिलीज़ किया जाएगा। पहले पार्ट की शूटिंग को 60 दिनों के अंदर ही ख़त्म किया जाएगा, ताकि इसका दूसरा पार्ट भी जल्द रिलीज़ किया जा सके। फिल्म ‘रामायण’ को 2025 तक रिलीज करने का प्लान है। 

फ़िल्म ‘आदिपुरुष’ के बाद अब नितेश तिवारी की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस क्या रंग लाएगी यह तो फ़िल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा। अगर फ़िल्म की स्टारकास्ट पर नज़र डाले तो भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर नज़र आएँगे। राम भक्त हनुमान के रोल में सनी देओल का नाम फ़ाइनल किया गया है। जबकि रावण के लिए के लिए साउथ स्टार और केजीएफ फ़ेम यश करेंगे। तो वहीं साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति विभीषण और लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाएंगी। 

वहीं, माता सीता के रोल के लिए पहले आलिया और उसके बाद साईं पल्लवी का नाम सामने आया था। लेकिन इन सभी को रिप्लेस करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को माता सीता के रोल के लिए फ़ाइनल कर लिया गया है। यानी की अब नितेश की रामायण की सीता जान्हवी कपूर होंगी।

जैसे ही ये चर्चा हुई कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में सीता का रोल जान्हवी कपूर निभा सकती हैं, तो इस बात से फैन्स ने अपनी-अपनी राय सोशल मीडिया पर देना शुरू कर दी है। कुछ लोगों को जान्हवी कपूर साती के रोल के लिए परफ़ेक्ट लगीं तो किसी को यह समय ही नहीं आ रहा है कि जान्हवी कपूर किस तरह से सीता के रोल में फ़िट होंगी। 

कुछ युजर्स का मानना है कि जान्हवी की कास्टिंग बहुत ही खराब होगी। इतना ही नहीं, कुछ ने ये भी कहा कि अगर साईं पल्लवी की जगह मेकर्स ने जान्हवी को कास्ट किया तो, बॉलीवुड के इतिहास की ये सबसे बुरी कास्टिंग होगी। तो वहीं, कुछ युजर्स का कहना है कि साईं पल्लवी को ही सीता के रोल के लिए लेना चाहिए। इसलिए वह जान्हवी को इस रोल में नहीं देखना चाहते। 

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.2 ° C
25.2 °
25.2 °
54 %
3.1kmh
0 %
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular