27.2 C
New Delhi
Wednesday, October 14, 2026
HomeमौसमWeather Update: दिल्ली से लेकर हिमाचल तक शीतलहर, 9 राज्यों में बारिश...

Weather Update: दिल्ली से लेकर हिमाचल तक शीतलहर, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। गुनगुनी धूप से थोड़ी राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान लगाया है।

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। सर्दी कम होने के बाद बारिश होने से ठंड फिर से तेज हो गई है। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ नजर आ रहा है। बीते दो दिनों से दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक शीतलहर चल रही है। सर्द हवाओं के कारण कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है। दिन भर खिली रही धूप ने ठंड से थोड़ी राहत दिलाई तो सर्द हवाओं ने सुबह-शाम ठिठुरन का एहसास कराया। तापमान भी सामान्य से नीचे ही रहा। इसी बीच मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में शीतलहर और घना कोहरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी सुबह घना कोहरा देखने को मिला। सर्द हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह साढ़े पांच बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एयरपोर्ट पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर केवल 200 मीटर दर्ज हुआ है। कोहरे के कारण करीब 70 ट्रेनें देरी से दिल्ली पहुंची। इसके अलावा 20 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट कुल 131 घरेलू उड़ाने प्रभावित हुई है। इनमें से 19 उड़ानों का प्रस्थान देरी और 17 उड़ाने के आगमन में लेट हुई।

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 15-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 8 और 9 फरवरी को असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 9 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
55 %
3.9kmh
38 %
Wed
27 °
Thu
34 °
Fri
30 °
Sat
33 °
Sun
35 °

Most Popular